RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर पखवाड़ा की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक।

RKTV NEWS/औरंगाबाद(बिहार)02 जुलाई।आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर पखवाड़ा की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक आहूत की गई।
बैठक में आगामी 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाने को लेकर विभिन्न विभागों के साथ रणनीति तैयार की गयी।
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर शुरू हो रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर जिले की सभी प्रखंडों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा से पूर्व सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी प्रखंडों में सारथी रथ भेजे जाएंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर सास-बहू व बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को स्थाई व अस्थाई परिवार नियोजन के संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसमें आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर दंपति को परिवार नियोजन से संबंधित प्रक्रिया को अपनाने निरोध, कॉपर टी, गर्भनिरोधक गोलियों एवं एमपीए अंतरा इंजेक्शन के बारे में प्रचार प्रसार कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक कर विशेष रणनीति बनाने का निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन, सभी प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बीसीएम, बीएचएम सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 28 मार्च 24

rktvnews

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

श्रीखाटू श्याम समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इंदौर:भिक्षावृत्ति की रोकथाम के संबंध में मंदिरों में लगेंगे बोर्ड।

rktvnews

सावधान!अतिक्रमणकारियों की शामत 6 मई 23 को जिला स्तरीय अतिक्रमण हटाओ अभियान आयोजित करेगा जिला प्रशासन भोजपुर।

rktvnews

भोजपुर:सोहरा बाजार से पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment