RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने राजस्व महाअभियान की तैयारी एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अगस्त।आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राजस्व महाअभियान (16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 ) की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों से अभियान के सफल संचालन हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएं तथा अधिकतम जनजागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा आधार सीडिंग से संबंधित लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, परिमार्जन से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हो, ताकि आम नागरिकों को समय पर राजस्व सेवाएं प्राप्त हो सकें।उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, जिससे भविष्य में न्यूनतम परिवाद उत्पन्न हों। सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को कार्यों के नियमित अनुश्रवण और समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त, “अभियान बसेरा” के अंतर्गत पर्चा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अद्यतन जानकारी को “अभियान बसेरा ऐप” पर समय से अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया।
इस बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 25 फरवरी 24

rktvnews

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में एसटीएसभी इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

चतरा:गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पंचायत व हंटरगंज प्रखंड के बलुरी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment