RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप आउटरीच सह आईडिएशन चैलेंज’ प्रोग्राम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 जुलाई । बुधवार को जगजीवन कॉलेज स्टार्टअप सेल की ओर से ‘स्टार्टअप आउटरीच सह आईडिएशन चैलेंज’ प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. (डॉ) आभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टार्टअप बिहार के भोजपुर जिला के नोडल पदाधिकारी मेघा एवं भोजपुर जिला के उद्योग प्रसार पदाधिकारी श्वेता उपस्थित थीं। प्रधानाचार्या ने अपने उद्बोधन में युवाओं को अपने आस पास की समस्याओं पर गौर करने की बात कीं क्योंकि समस्या का समाधान ही नये स्टार्टअप को जन्म देगा।
नोडल पदाधिकारी मेघा ने स्टार्टअप से सम्बन्धित बिहार सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास का विस्तार से वर्णन किया। उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र भोजपुर की श्वेता ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नौकरी के अतिरिक्त खुद के व्यापार की योजना बनाने का भी परामर्श दिया।
कार्यक्रम में ‘डाॅक्टर जी अप्वाइन्ट’ के फाउण्डर शुभम् सिंह ने अपनी स्टार्टअप यात्रा से सम्बन्धित विचार व्यक्त किये। आईडियेशन चैलेंज के तहत चार बच्चों ने अपने आइडिया शेयर किया। उसमें मनीष एवं उत्कर्ष को ‘इण्डिया को स्टार्टअप’ हेतु प्रथम मेरिट सर्टिफिकेट एवं 32 जीबी का पेनड्राइव प्रदान किया गया। बिकास एवं मुनेब ‘वर्कर देखो’ आइडिया के लिए प्रोत्साहन सर्टिफिकेट एवं पेनड्राइव प्रदान किया गया। ‘डाॅक्टर जी अप्वाइन्ट’ के फाउण्डर शुभम् सिंह को भी डायरी पेन एवं पेनड्राइव देकर सम्मानित किया गया। सञ्चालन सेल के फैकल्टी इन्चार्ज डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय ने की। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सञ्चालित करने में सेल के कोआर्डिनेटर दिव्येन्दु शेखर सिंह एवं स्टुडेंट्स रिप्रेज़ेंटेटिव हर्षराज मंगलम् एवं कुमार शशिरंजन ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर डॉ रीत्तिका पाण्डेय, डॉ नबारुण घोष, प्रो. डॉ. शहाबुद्दीन, सिद्धू मैम, चन्दन सर, डॉ असलम परवेज, डॉ रामबाबू चौपाल, डॉ गोपाल प्रसाद, डॉ रामेश्वर सिंह, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ लक्ष्मी कुमारी, डॉ अमरेश कुमार, डॉ राजीव नयन, डॉ अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

भोजपुर:माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु 120 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति ने साइप्रस और भारत के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

नैनीताल:पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण कर श्रमदान किया गया।

rktvnews

गया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान! पिता-पुत्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हम गुट के नेता :-रामेश्वर यादव

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह।

rktvnews

Leave a Comment