RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया मवीकला में रोपित।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 जुलाई।–एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा नामित वृक्षारोपण नामित नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार, आयुक्त, एन0सी0आर0 को जनपद बागपत के लिए वर्ष 2024 -25 वृक्षारोपण जन अभियान के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है जिनके नेतृत्व में शनिवार को जनपद बागपत में वृक्षारोपण किया गया जनपद बागपत को 16 लाख 4757 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष आज तक का 1601791 पौधारोपित करने का लक्ष्य था जिसको 36 विभागों ने शत प्रतिशत कर दिया है जिसके लिए 8 नर्सरींयों में 40 तरह के पौधों की प्रजातियां तैयार की गई थी जिसका लक्ष्य 36 विभागों को दिया गया था सभी विभागों ने आज तत्परता के साथ अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधा रोपण किया वन पेंशनर वन ट्री अभियान को जोड़ते हुए 49881 स्थान पर पौधारोपण किया गया । और सभी ने यह भी संकल्प लिया कि हम पौधा भी लगाएंगे और पौधे को बचाए जाने में भी पूर्ण योगदान देंगे पौधे को संरक्षित करेंगे पौधे से हमारी धरती मां का हार श्रृंगार होगा और प्रकृति बहुत सुंदर होगी प्रकृति को बचाना हम सबका उत्तरदायित्व है प्रकृति से खिलवाड़ नहीं करना है इसी के क्रम में आज वृक्षारोपण नोडल अधिकारी ने किसान इंटर कॉलेज मवीकला में आम का पौधा रोपित किया और उन्होंने पौधे को संरक्षित करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया उन्होंने कहा बच्चों की तरह पौधे का पालन पोषण करें पौधे को मां के नाम, पिता के नाम ,पुत्र के नाम, पुत्री के नाम किसी के भी नाम लगे लेकिन पौधा अवश्य लगे जो हम आज का तापमान देख रहे हैं हमारे आने वाली पीढियां को इससे अधिक तापमान देखने को ना मिले इसलिए आज सही समय है हम सबको इस वृक्षारोपण के महा यज्ञ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और हम पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा काम करें आज का पौधा लगाया हुआ हमें कल फल अवश्य देगा कल उसका लाभ हमें अवश्य होगा इसलिए पौधा अवश्य लगाए ,जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी आम का पौधा रोपित किया और पौधे का संरक्षण करने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया
उन्होंने प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पर्यावरण रक्षा के इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की समस्त जनपद वासियों से अपील की , उन्होंने कहा जितना व्यक्ति का जीवन जरूरी है उतने ही इस धरती पर हरे भरे पेड़ भी जरूरी हैं इसलिए पर्यावरण के प्रति सजग रहें एक-दूसरे को सजग करें और प्रेरित करें ।
उन्होने वृक्षारोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से सामान्य जन एवं वन्य जीवों को फल, भोजन, लकडी, शुद्ध हवा आदि प्राप्त होती है वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ,खंड विकास अधिकारी बाल गोविंद यादव , डीएफओ प्रचार प्रसार परवेज रुस्तम ,वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार, सुनेद्र कुमार सिंह, सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : 152 पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार तीन गये जेल।

rktvnews

101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

पटना:चुनाव आयोग के बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया, तथ्यों के साथ पोल खोलेंगे: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में सूरदास जयंती आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment