RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा – माले ब्रांच साचिवों की हुई बैठक! पार्टी विस्तार का लिया गया निर्णय: नंद जी

94 लाख गरीब परिवार को 2 लाख रुपये मदद और गरीबों के वास- आवास के प्रश्न पर चलेगा “हक दो- वादा निभाओ” अभियान! – जवाहर लाल सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जुलाई।भाकपा – माले बड़हरा प्रखण्ड के ब्रांच साचिवों की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक सरैया के बभंगवां में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला सचिव जवाहर लाल सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रखण्ड सचिव नंदजी ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने जातिय जनगणना करवाया जिसमे राज्य के 94 लाख से ऊपर के परिवार गरीब पाय गए। जिनकी आमदनी 6हजार से कम है। इनके आमदनी बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपया प्रत्येक परिवार को देने का वादा किया गया। लेकिन आज जब अमली जमा पहनाने की बात आई आय – प्रमाण पत्र के नाम पर टाल – मटोल किया जा रहा है। माले ने कहा है कि इसे हम जुमला साबित नही होने देंगे। पूरे बिहार में “हक दो- वादा निभाओ” अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में प्रखण्ड सचिव नंदजी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मील जनता के समर्थन को पार्टी के विस्तार में लगया जेगा। गाँव – गाँव मे महिला, छात्र – नौजवान, किसान – मजदूरों को पार्टी से जोडने का काम किया जाएगा। वैचारिक प्रशिक्षण के लिए पार्टी के केंद्रीय हिंदी मुख्य पत्र लोकयुद्ध का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।
बैठक में संतोष कुमार, हनन सर, दीपक कुमार रवानी, विजय यादव सरयू बिन, दुर्गेश रजक, उमाशंकर पासवान, शिदास राम , शिवगोविंद राम, सुरेश राम संतोष साह सहित कई ब्रांच सचिव शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: गोवर्धनपूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

चतरा :मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर द्वारा विकसित 25 फसलों की 184 नई किस्में राष्ट्र को किया समर्पित।

rktvnews

उज्जैन:खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) प्रोग्राम में 2211 खिलाड़ियों ने लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment