RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पटना:अग्निशमन दल द्वारा जन-जागरुकता विशेष अभियान कार्यक्रम आयोजित।

पटना/बिहार 26 फरवरी।महानिदेशक -सह- महासमादेष्टा, अग्निशमन सेवा एवं गृह रक्षा वाहिनी, बिहार, पटना के निदेश एवं वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में अग्नि प्रवण काल को देखते हुए पटना जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन दल द्वारा जन-जागरुकता विशेष अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
यह जन जागरूकता मार्च पटना के सचिवालय अग्निश्मन केंद्र से होकर पटना एयरपोर्ट, बेली रोड, राजा बाजार, पटेल भवन, चिड़ियाघर होते हुए अग्निशमन केंद्र सचिवालय तक आई।
चिड़ियाघर गेट नंबर 2 के पास एक केनोबी (फायर बूथ) स्थापित किया गया, जिसमें भ्रमणशील आम जनों के बीच 1000 से अधिक लीफलेट एवं पंपलेट का वितरण किया गया।
उक्त प्रभात फेरी को मृत्युंजय कुमार चौधरी पुलिस उप महानिरीक्षक सह-उप महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निश्मन सेवाएं बिहार, पटना, राजेंद्र भील अपर निदेशक -सह- सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी-(1), पटना बिहार एवं मनोज कुमार नट (भा.पु.से) वरीय प्रमंडलीय समादेष्टा-सह – जिला अग्निशमन पदाधिकारी पटना सह सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी लोदीपुर, कंकड़बाग, सचिवालय, दानापुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर बिहार अग्निशमन विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन करेगा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रेरणा स्थल पर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी मंत्री के आरा आगमन पर किया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

वैशाली: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment