RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीकेएसयू के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जुलाई। शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में सेमेस्टर 4 के छात्रों का फेयरवेल कार्यक्रम, वन महोत्सव, एक पेड़ मां के नाम, गुरु पूर्णिमा आदि शुभ अवसर पर एक साथ सभी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि छात्रः कल्याण अध्यक्ष प्रो के के सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ धीरेन्द्र सिंह, डॉ नीरज वर्मा थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ लतिका वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के हाथों फलदार व छायादार पौधारोपण से हुआ।
इस कार्यक्रम को सार्थक व भव्य बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने रंगोली ,पेंटिंग व मनोविज्ञान विभाग को अच्छी तरह से सजाया. स्वागत गीत पल्लवी और आकांक्षा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन मधु पांडे ने किया।कुमार आजाद ने गुरुओं को वंदन करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया और सेमेस्टर 4 के छात्रों के लिए विदाई गीत गाया जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए।
इस कार्यक्रम के दौरान सेमेस्टर 4 के सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा हेतु छायादार व फलदार पौधा व मोमेंट दे कर सम्मान किया गया।छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति भी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्रों और शिक्षकों के बीच समन्वय की प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि ने भी सभी को संबोधित किया.
डॉ लतिका वर्मा ने semester 4 के तीन सबसे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. प्रथम रितिका कुमारी, द्वितीय पिंकी कुमारी और तृतीय फिज़ा खातून को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया. सेमेस्टर 4 के सबसे ज्यादा सक्रिय, अनुशासित और आदर्श छात्रों को जिसमें अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार को भी सम्मानित किया गया. साथ ही विभाग के शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहे और समाज तथा देश की उन्नति में सहभागी बनने की कोशिश करते रहे. सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 3 के सभी छात्र एवं छात्राओं ने शानदार संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।धन्यवाद ज्ञापन मोनिका सिंह ने किया।

Related posts

उज्जैन:विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में किया गया शस्त्र पूजन।

rktvnews

सतीश कौशिक के निधन पर हम पार्टी नेताओं ने जताया शोक कहा बहुमूल्य रतन को खो दिया।

rktvnews

रायपुर : हाथ नहीं, पैरों से मुख्यमंत्री को वर्षा ने बांधी राखी।

rktvnews

भोजपुर:अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलेगा : डा सुनीता

rktvnews

नरक चतुर्दशी :छोटी दीपावली

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर महिला महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित!जैव विविधता का ह्रास बढ़ती मानवीय आवादी है:प्रो विकास चंद्रा

rktvnews

Leave a Comment