RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : हाथ नहीं, पैरों से मुख्यमंत्री को वर्षा ने बांधी राखी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ)20 अगस्त।हाथ नहीं, लेकिन पैरों से वर्षा धु्रव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं, मैंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। जैसे एक भाई अपनी बहन की रक्षा करते है, वैसे ही हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों की रक्षा करते हैं।
धमतरी की दिव्यांग बालिका वर्षा ध्रुव ने पैरों से राखी बांधी और मुख्यमंत्री श्री साय को अपनी पैरों से मिठाई भी खिलाई। मुख्यमंत्री इस दौरान थोड़े भावुक भी हुए और कहा कि वर्षा की जीजीविषा और स्नेह ने इस मौके बहुत खास बना दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्षा को उपहार स्वरूप मिठाईयां भेंट की और उसे सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि वर्षा ध्रुव धमतरी में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था एक्ज़ेक्ट फ़ाउण्डेशन में पढ़ाई कर रही है। वर्षा धु्रव के दोनों हाथ नहीं है, लेकिन अपने पैरों से सारे काम कर लेती है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

एनएमएमएस के सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह!विद्यार्थियों जीवन मे छात्रवृति का विशेष महत्व-एडीएम

rktvnews

बक्सर पुलिस ने “दबंग” शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार🤪

rktvnews

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

आपदा एवं विकासात्मक कार्यों तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:रथयात्रा के अवसर पर ग्राम खमतराई में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर।

rktvnews

Leave a Comment