RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:डीएम ने भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत भिक्षावृत्ति को मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/दरभंगा( बिहार) 21 जुलाई। शनिवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत भिक्षावृत्ति को मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के अंतर्गत भिक्षुकों को दी जाने वाली सुविधा को लेकर कार्यक्रम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति वास्तव में समाज से जुड़ा हुआ बहुत ही गंभीर मुद्दा है,भिक्षावृत्ति किसी भी स्वच्छ और सभ्य समाज के लिए अच्छी बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक के टीम द्वारा जो प्रस्तुति दी गई है भिक्षावृत्ति के प्रत्येक सामाजिक पहलुओं को टच करता है और बतता है कि किस प्रकार से भिक्षा माँगने वाला का अपमानित तो होता ही है और साथ ही साथ उनके अपने ही परिवार एवं अपने ही जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है। भिक्षावृत्ति सामाजिक के साथ-साथ मानसिक बुराईयों में शामिल है। एक स्वच्छ देश एवं समाज की परिकल्पना में भिक्षावृत्ति एक अभिशाप के रूप है।
डी एम ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा संचालित योजना जो चलाई जा रही है, मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना इस योजना को हर जगह तक पहुंचाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हमें जरूरत है एक स्वच्छ समाज के नाते हमें उसे मुख्य धारा में जोड़ और एक सकारात्मक पहल के साथ उसे रोजगार से जोड़े, सरकार के विकास उन्मुख और सरकार के कल्याणकारी योजनाऐं है ,सभी से जोड़ें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना द्वारा भिक्षावृत्ति मुक्त हो तथा उन्होंने नुक्कड़ नाटक की टीम को भी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर उप-नगर आयुक्त,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी,सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ.रवि,थाना प्रभारी लहेरियासराय,जिला प्रबंधक सक्षम दरभंगा,सामाजिक सुरक्षा कर्मी योगराज , मिथिलेश कुमार ,आउटरीच वर्कर गणेश कुमार साह,राहुल,सितारे,नगर मिशन प्रबंधक प्रकाश मिश्रा,रेन बसेरा लहेरियासराय के कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

चितौड़गढ़:डीब्रीफिंग के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश सहित बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर में स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

चतरा:मंत्री संग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण!संबंधित पदाधिकारी को दिए कई निर्देश।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जीविका कैडर संघ ने 10 सूत्री मांग को साथ जीविका बुनियादी केंद्र पर किया प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment