RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

सुविज्ञ शिशु मंदिर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित! मानव जीवन का आधार है वृक्ष:सुधीर कुमार तिवारी

शाहपुर/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा)22 सितंबर । आज शाहपुर के सरना भरौली स्तिथ सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने बच्चों संग मिल विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
पौधा रोपण कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार तिवारी ने बच्चों को वृक्ष की महत्ता को बतलाते हुए उन्हे इसके प्रति जागरूक रहने की बात कहते हुए कहा की वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। पेड़ हमें जीवन प्रदान करने वाले ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं, जिसके बिना हमारा अस्तित्व असंभव है। इसलिए हर व्यक्ति अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन-पालन के साथ संरक्षण करना चाहिए अगर ऐसा नहीं होगा तो पेड़ पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा करते हैं। अगर पेड़ पौधे कम हो जाएंगे तो पक्षियों का आश्रय स्थल कम होता चला जाएगा। यही कारण है कि वनों की कटाई के चलते जीव-जंतु कम होते चले जा रहे जिसका असर पर्यावरण पर सीधा पड़ रहा है।
इस पौधा रोपण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों मे श्रीकांत प्रसाद ,महेश सिंह,राकेश सिंह,सलोनी,स्वेता कुसुम देवी,सुनैना कुमारी और विद्यार्थियों में मुख्य रूप से बबलू,पीयूष,रवि,खुशी,माधुरी शिल्पी, राखी आदि विद्यार्थियों को सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने एसडब्ल्यूसीएस के अन्वेषण मॉड्यूल पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 सितंबर 24

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई की गई।

rktvnews

भोजपुर:”वज्र पात”से बचाव हेतु जागरुकता को ले नुक्कड़ नाटक।

rktvnews

Leave a Comment