RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा का युवा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

आरा/ भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 दिसंबर। रविवार को NDA गठबंधन की भोजपुर जिले के सातों विधानसभा के सातों विधायकों का स्वागत और कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यक्रम नागरी प्रचारिणी सभागार में किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन ने किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम से हुआ।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर विशिष्ट अतिथि भाजपा भोजपुर जिले के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,निगम मेयर इंदु देवी और रेखा जैन उपस्थित रही।
श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भोजपुर जिले के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज हमारे जैसे सम्मानित विधायकों को राष्ट्र निर्माण के लिए समाज में कार्य करने का मौका मिलता है और इस मौके को अवसर में बदल देंगे।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि पूरे भोजपुर जिले के युवा मोर्चा ने इस प्रचंड जीत में अपने कार्यों से एक नया इतिहास रच कर दिखा दिया। संदेश विधानसभा के विधायक राधा चरण साह ने कहा कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभू जैन के नेतृत्व में एक नया स्वरूप दिया हैं ।अगिआंव विधानसभा के विधायक महेश पासवान ने कहा कि जब हम चुनाव लड़ रहे थे तो हमारे विधानसभा में युवाओं ने हमें पूर्ण रूप से समर्थन दिया। जिसका में सदैव आभारी हूं।बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा हमारे लिए हमेशा अति प्रिय रहा है और चुनाव में जिस तरीके से अपनी भूमिका दर्ज करवाई वह बधाई के पात्र हैं । वहीं मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल विद्यार्थी, लव पांडे, अमरेंद्र चौबे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी और आदित्य सिंह आदि उपाध्यक्ष प्रतीक विराट राकेश शर्मा अंकित प्रियदर्शी दीपक मिश्रा मनोरंजन तिवारी, जिला मंत्री अमलेश यादव, प्रियांशु श्रीवास्तव, हिमांशु प्रताप सिंह,विकास तिवारी, रत्नेश नंदन, आकाश पांडे कोषाध्यक्ष राजन नैयर,अमरेंद्र शक्रवार, वरुण सिंह, कुंदन सिंह, राहुल सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, पंकज सिंह, रितेश ओझा, डॉ विकास गुप्ता, विनीता परमार, सरिता श्रीवास्तव, ऋतुराज कुमारी, गौतम श्रीवास्तव, धीरज सोनी, शैलेंद्र सिंह, रोशन सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल चंद्रवंशी, राहुल सिंह, अमन गुप्ता, आशुतोष तिवारी, रमेश सिंह, अजीत पांडे, दीपक राय, चंदन सोनी, लड्डू सिंह, धर्मेंद्र कुमार के सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी।

Related posts

भोजपुर: गंगा फाउंडेशन और आईडीपीटीएस के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक दिवस का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 अप्रैल 25

rktvnews

13 मार्च23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

खादी और ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ने बोरिवली के कोरा केन्द्र में खादी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद से महिलाओं को मुखर होने का मिल रहा अवसर।

rktvnews

उत्तर प्रदेश देश की सातवीं अर्थव्यवस्था से आज नम्बर 02 की अर्थव्यवस्था बन चुका है: योगी आदित्यनाथ

rktvnews

Leave a Comment