RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गुरुवर तो अनमोल है!

डॉ सत्यवान ‘सौरभ’

गुरुवर तो अनमोल है!

दूर तिमिर को जो करे, बांटे सच्चा ज्ञान।
मिट्टी को जीवित करे, गुरुवर वो भगवान।।

जब रिश्ते हैं टूटते, होते विफल विधान।
गुरुवर तब सम्बल बने, होते बड़े महान।।

नानक, गौतम, द्रोण सँग, कौटिल्या, संदीप।
अपने- अपने दौर के, मानवता के दीप।।

चाहत को पंख दे यही, स्वप्न करे साकार।
गुरुवर अपने ज्ञान से, जीवन देत निखार।।

गुरुवर तो अनमोल है, इनको कम मत तोल।
सच्ची इनकी साधना, कड़वे इनके बोल।।

गागर में सागर भरें, बिखराये मुस्कान।
सौरभ जिनको गुरु मिले, ईश्वर का वरदान।।

शिक्षा गुरुवर बांटते, जैसे तरुवर छाँव।
तभी कहे हर धाम से, पावन इनके पाँव।।

अंधियारे, अज्ञान को, करे ज्ञान से दूर।
गुरुवर जलते दीप से, शिक्षा इनका नूर।।

Related posts

चतरा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

एनसीजीजी ने बिम्सटेक सिविल सेवकों के लिए पहला मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया।

rktvnews

3 दिसंबर को होने वाले व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सम्मेलन की तैयारी जोरों पर! कोर कमेटी की बैठक की गयी आयोजित।

rktvnews

भोपाल:जनजातीय संग्रहालय में “संभावना” में नृत्य गायन एवं वादन प्रस्तुति हुई।

rktvnews

बेतिया:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment