आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई।महाराजा कॉलेज अंतर्गत दर्शन शास्त्र विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दर्शन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. रागिनी कुमारी एवं कॉलेज परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कई छात्र – छात्राओं ने इसमें अपनी भागीदारी दी और कॉलेज परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाया गया।
विभागाध्यक्षा प्रो. रागिनी कुमारी ने कहा की महाविद्यालय परिसर में हरियाली की जिम्मेदारी सभी लोगो की है। पौधारोपण का यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। पौधा सच्चे मित्र की तरह निरंतर फल फूल लकड़ी के साथ साथ मौसम परिवर्तन से वर्षा,कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर शुद्ध आक्सीजन प्राणवायु के रुप में देते हैं। पौधों की कमी से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है जिसके कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ते जा रहा है। इसलिए पौधारोपण जरुरी है।वहीं महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय कुमार ने कहा की मानव जीवन के अस्तित्व के लिए वृक्षारोपण करना नितांत आवश्यक है।
मौके पर आलोक रंजन, सुशील सिंह, संजय, कृष्ण सहित कई छात्र – छात्रा मौजूद रहे।

