RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ की संभावना से लोगों को सताने लगा बाढ़ का भय।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 अगस्त। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से बाढ की संभावना बढ गई है। प्रत्यक्षदर्शी प्रति घंटे दो से तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि  का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गंगा का जलस्तर बढने से भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों मे बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है जिससे लोगों को बाढ का भय सताने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पदाधिकारी भी सतर्क हो गये हैं। पदाधिकारी संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने की तैयारी में लग गए हैं। अगर गंगा के जल स्तर में बढोतरी की रफ्तार यही रही तो बाढ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के पास गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से कटाव होने लगा है जिससे ग्रामीणों के बीच भय व्याप्त है। बाढ प्रभावित क्षेत्र मे बसे दामोदरपुर, जवइनिया, गंगापुर, भुसहुला, चक्की नौरंगा, लक्षुटोला, बरसिंहा, बहोरनपुर, शिवपुर घाट, पुरूषोतमपुर, नंदपुर, सारंगपुर, सुरेमनपुर, लालू डेरा, नंदलाल डेरा, मरचइया डेरा, सईंया डेरा, लक्ष्मी डेरा, कदम डेरा, करीमन ठाकुर के डेरा, पचकौङी डेरा, माधोपुर, सहजौली, भरौली, महरजा, सरना, सोनकी, सूहिया, होरिल छपरा,  हिरखी पीपरा, बुझा राय का डेरा, धमवल, बरिसवन, पांडेयपुर, रतनपुरा, सेमरिया, भइसहा टोला, हरिहरपुर, बिमारी, दूधघाट, नरगदा, सोनबरसा, देवमलपुर बहदुरी, विशुपुर, धर्मांगतपुर, परसौंडा, रमदतहीं, करनामेपुर, ईश्वरपुरा, ओझवलिया, वंशीपुर, गौरा, गोविन्दपुर, चारघाट, चनउर, करजा, उमरावगंज, चंदा, केवटिया सहित अन्य गांवों के लोगों के बीच बाढ का खतरा मंडराने लगा है। दामोदरपुर पंचायत की मुखिया धर्मशीला देवी तथा उनके प्रतिनिधि सुभाष बिंद ने गंगा से हो रहे कटाव को रोकने के लिए यथाशीघ्र जरूरी कदम उठाने की मांग प्रशासन तथा सरकार से की है। उनका कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं होने से लोग पलायन करने को मजबूर हो जायेंगे। लालूडेरा पंचायत के सुभाष यादव ने बताया कि यदि गंगा के जल स्तर में वृद्धि की रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो बाढ आना तय है।

Related posts

दरभंगा:सभी मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से जिले के तीनों प्रशिक्षण केन्द्र पर कराया जा रहा मतदान : डी.एम

rktvnews

खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई, 2023 में 10.7 प्रतिशत बढ़ा!पंद्रह महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

उर्दू- बांग्ला TET परिणामों की जल्द घोषणा हेतु माले विधायक दल के विधान सभा सदस्य महबूब आलम और मनोज मंजिल ने बिहार के मुख्य मंत्री को संयुक्त रूप से पत्र सौंपा।

rktvnews

स्नैपडील,फ्लिपकार्ट, मिशो,सहित अन्य 2 ई-कॉमर्स कंपनियों, को अपने मंच से कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाले उपकरण को हटाने का आदेश

rktvnews

बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल मोहम्मद नजमुल हसन भारत दौरे पर।

rktvnews

भोजपुर:विपक्ष पर बिफरे सांसद !कहा माले मार-काट,लोगो को बांटने ,खेतों पर लाल झंडा गाड़ने और व्यापारियों से लेवी लेने वाली पार्टी है।

rktvnews

Leave a Comment