पटना/ बिहार (अमरेश सिंह) 04 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 51 लोगों की समस्याओ को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग,गृह विभाग,राजस्व व भूमि सुधार विभाग,मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग,निगरानी विभाग आदि से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई। कार्यक्रम में सुपौल जिले से आई एक महिला ने फरियाद लगाते हुए कहा कि उसके शिक्षक पति ने पत्नी और बच्चे को छोड़ दिया गया जिससे वो दर दर की ठोकरें खा रही है। वही एक बुजुर्ग ने निवेदन करते हुए कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है इसको मुक्त कराया जाये। सीएम ने संबधित विभाग के अधिकारियों को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। गोपालगंज जिले से आए एक व्यक्ति ने आग्रह करते हुए कहा कि मेरे निजी मकान में रह रहे किराएदार द्वारा अनुचित हक जताया गया है।मामला दर्ज कराने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। भागलपुर जिले से आए एक युवक ने गुहार लगाते हुए कहा कि दबंगो द्वारा उसके निजी जमीन को जबरन रजिस्ट्री का दबाव बनाया जा रहा। भोजपुर जिले से आए एक युवक ने आग्रह करते हुए कहा कि मेरी रैयती जमीन जो मेरे पिताजी के नाम थी ,जिसके विभाग द्वारा दूसरे व्यक्ति के नाम म्युटेशन कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बक्सर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरा अपहरण कर मेरी जमीन की रजिस्ट्री जबरन कर ली गई, जिसकी शिकायत करने पर अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई। बक्सर जिले से आये एक रिटायर्ड रेलवे अधिकारी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे मकान को तोड़कर कब्जा कर लिया गया और लाखों की सम्पति लूट ली गयी। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में वित्त , वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव,मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमीर सुबहानी,पुलिस निदेशक आर एस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया उपस्थित थे।
