RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:बीसी सम्मान समारोह को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा)12 जुलाई। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 16 जुलाई को देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। श्री शाह बीसी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सहित मंत्री, सांसद तथा विधायक मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने बताया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में होने वाले इस बीसी सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से लोग शामिल होंगे। ऐसे में अधिकारी अभी से तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने बीजली-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस मौके पर पार्किंग के संबंध में भी विचार विमर्श किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

बागपत:संचारी अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने ग्राम ढिकौली की साफ सफाई का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: विलुप्त हो रही लोक कला और संस्कृति को जीवंत कर गया “भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025” का आयोजन।

rktvnews

हमारे रजिस्ट्रार का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जामिया का सम्मान है : वीसी प्रो. मज़हर आसिफ़

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment