RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एमएलसी राधा चरण साह ने किया झंडोत्तोलन कहा राष्ट्र सर्वोपरि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के महान अवसर पर स्थानीय श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विद्यालय आरा के प्रांगण में गुरुवार को झंडोतोलन का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी राधा चरण साह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय परिवार के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने झंडा तोलन के बाद उपस्थित सभी शिक्षक छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामना दी। स्वतंत्रता दिवस जिस खुशी के साथ मना रहे हैं उसके पीछे हजारों भाई-बहन माताओं ने अपने खुशियों को भारत माता के लिए कुर्बान कर दिया। किसी ने भाई ,तो किसी ने बेटा तो किसी ने अपने पति को की खोकर इस आजादी को प्राप्त किया है।इसलिए आजादी केवल नारा लगाना और झंडा फहराना नहीं है बल्कि इस आजादी को सदैव अक्षुण्ण रखना है ।जिन मूल्यों के लिए देशभक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है उस उद्देश्य को युवा पीढ़ी ही बचा कर रख सकती है।युवा पीढ़ी से हम सब को बहुत उम्मीद है।हम सबों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। इस आजादी को बचा कर रखने मैं सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं का है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी उप प्राचार्य संजय कुमार, प्रियंका कुमारी, बीडी मिश्रा, पंकज कुमार ,सतीश मिश्रा, दिलीप कुमार ,प्रतिभा कुमारी ,संगीता सिंह, संध्या सिंह चांदनी कुमारी आदि रही।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 350 करोड़ रु० की लागत से 80 एकड़ भूमि पर बननेवाले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के कार्यों का भूमि पूजन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू।

rktvnews

महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र बनेगा सुदृढ:जिला जज

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर सभी को बधाई दी ।

rktvnews

बागपत:अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई पर विशेष:म्यूजियम की वीरान शांति ने मुझसे कई सवाल पूछे..

rktvnews

गढ़वा:रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक उपायुक्त -सह- अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई गढ़वा शेखर जमुआर के अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment