RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विद्यालय संस्थापक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।विद्यालय के संस्थापक स्व.रामसिगासन राय की 44वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को आर एस मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन,जगदेव नगर,आरा द्वारा स्मृति सभा एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का
शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं द्वारा स्व. राय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। उसके बाद स्मृति सभा में स्व.राय के व्यक्तित्व व कृतित्व को विस्तार से रखा गया। शिक्षा के प्रति उनकी गहरी अभिरुचि जो शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्थान की न्यू रखी जो आज भी शिक्षा के प्रति आम लोगों में अलख जगा रहा है।
आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी समूह के विजेता प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
उपस्थित लोगों के द्वारा अंत में एक मिनट का मौन धारण कर स्व.राम सिगासन राय को सामुहिक श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालय के निदेशक सुदर्शन राय ने विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष राम सिहासन राय को नमन करते हुए कहा की अपने कर्त्तव्य बोध को व्यवहार में लाकर ही समाज की बेहतर सेवा की जा सकती है।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रचार्या डॉ. शशिकला राय ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर इस संस्थान की स्थापना हुई है उसके उद्देश्य की पूर्ति हेतु पूरा विद्यालय परिवार समर्पित है।

Related posts

चैत्र नवरात्र को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भीड़।

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने किया आरा शहर में रैन बसेरों का उद्धघाटन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की।

rktvnews

रांची:द ब्राइडल स्टोरी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का सेलिब्रिटी साड़ी ड्रॉपर डॉली जैन ने किया भव्य उद्घाटन।

rktvnews

सरकार का फोकस चार जातियों – गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता पर केन्द्रित है : वित्‍त मंत्री

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता एवं वन,पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार का आरा आगमन।

rktvnews

Leave a Comment