
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 जुलाई। रविवार को शहर के महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण में श्री भैरव पद्मावती विधान का आयोजन संपन्न हुआ। प्रातः समय में जिनेंद्र प्रभु की भक्तिपूर्वक पंचामृत अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा संपन्न हुआ। तत्पश्चात स्थानीय प्रतिष्ठाचार्य पं गुलाब चंद जैन शास्त्री के निर्देशन में विधान संपन्न हुआ जिसमें सौधर्म इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राची-अरिहंत जैन को प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया की मुनिश्री 108 श्री सुप्रभ सागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 प्रणत सागर जी महाराज ससंघ के आरा प्रवास के समय में पंचायती मंदिर जी में दो जिनेंद्र प्रभु की नवीन वेदी का निर्माण कार्य हुआ था तथा उसी निमित्त पंचकल्याणक प्रतिष्ठा भी संपन्न हुआ था आज पंचायती मंदिर में देवी पद्मावती मां, देवी सरस्वती मां तथा देवी लक्ष्मी मां की नवीन वेदी का शुद्धिकरण के पश्चात मंत्रोच्चार के बीच नवीन वेदी में विराजित किया गया। देवी मां को विराजित कर भव्य श्रृंगार, गोद भराई एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति पर साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था मंदिर परिसर में था जिसे सभी भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए। कार्यक्रम में पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन उपाध्यक्ष रीना जैन सचिव डॉ आदित्य विजय जैन संयुक्त सचिव बिभु जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन मंदिर संयोजक आकाश जैन, सह संयोजक अजय कुमार जैन, वार्ड पार्षद रेखा जैन, रेशु जैन, रत्ना जैन, रेणु जैन, आदेश जैन, डॉ हर्षित जैन, सीपी जैन, प्रीति जैन, कोमल जैन, राशि जैन, अंजू जैन, साक्षी जैन, दीप्ति जैन, पूर्णिमा जैन, कीर्ति जैन के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

