
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 दिसंबर।14 दिसम्बर को हनुमान मंदिर रमना मैदान आरा के प्रांगण में भागवत कथा सह रामलीला का शुभारंभ कलश यात्रा सह शोभा यात्रा से हुआ।तत्पश्चात ठाकुर जी का पूजा अर्चना किया गया।मंच का उद्घाटन वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका अर्चना दीदी एवं हुनमान मंदिर के महंत सुमन बाबा के उपस्थिति में मुख्य अतिथि कमिटी के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, संरक्षक रामसुरेश सिंह, त्रिवेणी सिंह, सुनील पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय, के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति द्वारा
इसके बाद वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका अर्चना दीदी का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कथावाचिका भागवत कथा के प्रथम दिन इन्होंने भक्तों से भागवत क्यूँ सुनना चाहिए इस पर प्रकाश डाला। साथ ही भक्तों से कहा की जहां नारायण जी की साक्षात कृपा होती है वही पर इस प्रकार के आयोजन होते है और लोगो को भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस दौरान भजन कीर्तन भी होते रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता ने किया।
उसके बाद रामलीला का आयोजन काशी से आये मशहूर कलाकारों मंडली द्वारा प्रस्तुति किया गया। जिसका उद्घाटन गुड्डू सिंह बबुआन, बी ड़ी सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन जायसवाल, यशवन्त नारायण , रोटी बैंक के कुमार मोहित ने महंत सुमन बाबा के देख रेख में किया गया। इसके बाद सभी आगत अतिथि को माला देकर सम्मानित किया गया।
ततपश्चात रामलीला मंडली द्वारा दशरथ जी का यज्ञ एवं श्री राम जन्म का दृश्य लोगो के बीच प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अंकित राय, विवेक सिंह, अंशु सिंह सिकरिवाल, गिरधारी सिंह, सत्य नारायण उपाध्याय, रामसुंदर सिंह सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
