RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बंगाल में “भोजपुरी गौरव सम्मान” से नवाजे गए अभिनेता एवं निर्देशक “दीप श्रेष्ठ”।

भोजपुरी संस्कृति को फिल्मों और एल्बमों के माध्यम से उसके वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शन को ले दिया गया सम्मान।

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना ही होगा गरिमामयी सम्मान।

सार्थक और सामाजिक फिल्मों के निर्माण से भोजपुरी फिल्में राष्ट्रीय पुरस्कारों से होगी सम्मानित: दीप श्रेष्ठ

RKTV NEWS/पटना (बिहार)03 जनवरी। ख्याति प्राप्त भोजपुरी अभिनेता एवं निर्देशक दीप श्रेष्ठ को भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं भारतीय भाषा शोध संस्थान ( बंगाल ) के मंच पर भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।विदित हो की बंगाल मे भी भोजपुरी भाषी लोगों की संख्या बहुतायत है। अभिनेता श्रेष्ठ को यह सम्मान 26 दिसंबर 2025 को भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं भारतीय भाषा शोध संस्थान पश्चिम बंगाल ( कलकत्ता ) के 12 वे एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम रवींद्र भवन रिसड़ा में आयोजन के दौरान दिया गया।इस एक दिवसीय कार्यक्रम में कई भोजपुरी साहित्यकार, भोजपुरी गीतकार, कवि , गायक समलित हुए और भोजपुरी को आठवीं अनुसूची मे शामिल करने के लिये सरकार से बातचीत कर सांसदों पर ज़ोर लगाने की बातों पर पर सहमति बनाई।
इस अवसर पर श्री श्रेष्ठ के साथ कई जाने माने भोजपुरी साहित्यकारो , कवियों, लेखकों, पत्रकारों, गायकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार रखे।
अपने विचारों को व्यक्त करते हुए अभिनेता सह निर्देशक दीप श्रेष्ठ ने कहा की भोजपुरी भाषा को तभी सम्मान मिलेगा जब वह आठवीं अनुसूची में शामिल हो जाएगी साथ ही भोजपुरी में सार्थक और समाजिक फिल्मों का निर्माण होगा तो भोजपुरी भाषा की फिल्में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो सकती हैं, तब हम गर्व से कहब हमनी भोजपुरिया हई।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना कमांडरों से कहा कि वे रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए उभरते हवाई युद्ध के रुझानों का विश्लेषण करें और उनसे शिक्षा ग्रहण करें।

rktvnews

डुमराव: एग्रीकल्चर कॉलेज डुमराव में एनसीसी कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया की गई आयोजित।

rktvnews

बागपत में शुरू हुआ “मेरी बेटी, मेरी कुलदीपक” अभियान बेटियों को बढ़ावा दे रहे 35 जागरूक परिवारों का हुआ सम्मान।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में जरूरत मंदों के बीच साड़ी वितरित।

rktvnews

आरा राँची एक्सप्रेस के पीरो मे ठहराव पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर।

rktvnews

बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में ई0वी0एम0-वी0वी0पैट कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment