RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

नवादा/बिहार 30 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने आज संयुक्त रूप से सदर प्रखंड स्थित पौरा गाॅव में निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किये । डीएम वर्मा ने इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अभिमन्यु कुमार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि गंगा जल आपूर्ति योजना के लिए मोतनाजे से पौरा गंगा जल आपूर्ति स्थल तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है। पौरा में गंगा का जल नारदीगंज प्रखंड स्थित क्षेत्र मोतनाजे से पाईप के माध्यम से आयेगा। इसकी दूरी करीब 14 किलोमीटर है। सिंचाई विभाग के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में चार स्थलों पर चार सम्प हाउस तक पाईप बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है । बुडको के द्वारा नगर थाना के पास पुरानी जेल रोड, पार नवादा डोबरा पर और सदर ब्लाॅक कार्यालय के पास निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावे कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के द्वारा भी चिन्हित स्थलों पर पेयजल आपूर्ति के लिए सम्प हाउस का निर्माण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से सकरी नदी से निकलने वाले कैनाल के संबंध में फिडबैक लिया। पौरा गाॅव के पास सकरी नदी के बाॅध से दो मुख्य नहर निकलती है। बायें भाग से गिरीयक तक और दाहिने भाग से बाजितपुर तक नहर के माध्यम से पानी सिंचाई के लिए पहुंचाया जाता है। सकरी नदी का उद्गम स्थल झारखंड के सतगावां के पास से है।
जिलाधिकारी नवादा द्वारा भीषण गर्मी के बावजूद भी निर्माणाधीन चार टैंकों का निरीक्षण किया गया। सभी टैंकों के निर्माण कार्य जारी है। सहायक अभियंता ने बताया कि यह चार एकड़ में गंगा जल आपूर्ति योजना का कार्य चल रहा है जो अक्टूवर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। जिलाधिकारी ने पौरा परियोजना के पास पहुंचने वाले सम्पर्क पथों का निरीक्षण किये एवं उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।
आज निरीक्षण के समय अभिमन्यु कुमार सहायक अभियंता, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, आनंद किशोर एस्टोनो, जेई के साथ-साथ मेघा एजेंसी के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

राजस्थान:1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री का जबलपुर के डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों के लिए पेश किया सुपरनैचुरल फैंटेसी शो ‘शमशान चंपा’

rktvnews

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

rktvnews

Leave a Comment