RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना:भक्ति की सरिता में डूबे लोग।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22अक्टूबर। शक्ति की अधिष्ठात्री आद्याशक्ति माॅ दुर्गा की आराधना एवं उपासना के पर्व नवरात्र में लोग भक्ति की सरिता में डूबे हुए हैं। सप्तमी के दिन माॅ का पट खुलने के बाद और अष्टमी को भक्ति उफान पर है। अष्टमी को देवी के आठवें रूप महागौरी की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ ही भक्ति की सरिता कलकल निनाद कर रही है। चारों तरफ दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार, शंख एवं घण्टे की ध्वनि, देवी गीत से माहौल भक्तिमय बन चुका है। अगरबत्ती, धूप एवं हुमाद की सुगंध से वातावरण सुगंधित एवं पूजामय हो गया है। पूजा स्थलों से आस्था के स्वर फूट रहे हैं। नवरात्र उत्सव का रंग लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मूर्तियों और पंडालों की सजावट देखते ही बन रही है। पूजा मंडप और पंडाल भव्य अटालिकाओं का रूप ले चुके हैं। पूजा मंडप और पंडाल रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक हर जगह ऐसा ही माहौल है। राजधानी पटना तो रंग बिरंगी रोशनी से नहाई हुई है। बिजली की आकर्षक सजावट से चकाचौंध है राजधानी। पटना की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। दुल्हन की तरह सजी हुई है राजधानी। मूर्ति और पंडाल देखने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमङ पड़ा है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा पटना सड़कों पर है।

Related posts

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण।

rktvnews

राजस्थान:एसएमएस में गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का प्रकरण,चिकित्सा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक लेकर की मामले की गहन समीक्षा।

rktvnews

उत्तरकाशी टनल में फंसे श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने पर जनहित परिवार की अध्यक्षा डॉ किरण कुमारी ने जाहिर की प्रसन्नता, ईश्वर का किया वंदन।

rktvnews

हनुमानगढ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ से किया 85 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण।

rktvnews

जिला स्थापना दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लगाई जिले के इतिहास को दिखाती प्रदर्शनी!पुरानी तस्वीरें रही आकर्षण का केंद्र, जिले की पुरानी यादें हुई ताजा।

rktvnews

भोजपूर: फुलवारी विधायक एवं इंसाफ मंच के राज्य अध्यक्ष के साथ हुई जातिसूचक टिप्पणी और उनको अपमानीत करने वालो को गिरफ्तार करे नीतिश सरकार : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment