
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जुलाई। डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मामला शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के परसौङा(करैला) गाँव का है। परसौङा(करैला) गाँव के लक्ष्मण चौधरी (71वर्ष) मछली मारने के दौरान गहरे पानी मे चले गए जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक परसौङा(करैला) के स्व राम इकबाल चौधरी का पुत्र बताया जाता है। करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के साथ अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
