RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जीविका भवन, ओपेन जिम, यात्री शेड का उद्घाटन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया शिलान्यास।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)04 जुलाई।आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर की उपस्थिति में मुखिया मुनेश्वरी देवी के द्वारा सिमरी प्रखंड के ग्राम पंचायत राजपुर कला परसनपाह के ग्राम छोटका राजपुर, वार्ड संख्या 07 में ग्राम संगठन (जीविका भवन), ओपेन जिम, यात्री शेड का उद्घाटन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया गया।
मनरेगा मद से नवनिर्मित जीविका भवन से जीविका दीदीयों को संगठन का कार्य करने हेतु उपयुक्त स्थान, मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल शौचालय आदि की सुविधा प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत राजपुर परसनपाह पंचायत के विभिन्न गाँवों में अब तक 06 ग्राम संगठन में कुल 62 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इन समूहों में 670 जीविका दीदियाँ जुडी है।जिसमें से 450 दीदियों कृषि कार्य से आय अर्जन कर रही है। जबकि 220 जीविका दीदियों पशुपालन एवं डेयरी का कार्य कर आय अर्जित कर रही है। बैंक से 62 समूहों को 1.5 लाख रूपये का प्रथम ऋण, 42 समूहों को 03 लाख रूपये का द्वितीय ऋण एवं 12 समूहों को 03 लाख का तृतीय ऋण मिल चुका है। राजपुर कला परसनपाह के कुल 15 युवक/युवतियों को परक प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें 07 युवक/युवतियों रोजगार प्राप्त कर चुकी है। सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत चयनित कुल 13 लाभार्थियों में 13 लाभार्थी योजना का आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपनी कारोबार कर प्रारंभ कर चुकी है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यात्रियों के ठहराव की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। इससे आस पास के लगभग 04-05 गाँवों में आवगमन की सुविधा प्राप्त हो रहा है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के समन्वय से पेयजल की उपलब्धता कराई गई है।
जीविका भवन के पास ही सर्वसाधारण भूमि पर 15वीं वित आयोग मद से ओपेन जिम का अधिष्ठापन कराया गया है।इसमें कुल दस प्रकार का व्यायाम सामग्री लगाया गया है। इस योजना से संपूर्ण पंचायतवासी को स्वास्थ्य संबंधी अनेको तरह के लाभ हो रहा है।
इसी प्रकार जीविका भवन के पास ही सर्वसाधारण भूमि पर 15वीं वित आयोग मद से ओपेन जिम का अधिष्ठापन कराया गया है। इसमें कुल दस प्रकार का व्यायाम सामग्री लगाया गया है। इस योजना से संपूर्ण पंचायतवासी को स्वास्थ्य संबंधी अनेको तरह के लाभ हो रहा है।

जीविका भवन के पीछे मनरेगा मद से आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया।

ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाये जाने हेतु पंचायत राजपुर कला परसनपाह के ग्राम छोटका राजपुर में ही लोहिया स्वच्छ अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निमार्ण सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर कला के परसनपाह में किया गया है, जो पूर्व से ही क्रियाशील है।

Related posts

मध्यप्रदेश:राजभवन में विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

पटना : प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत! बीजेपी का किला ध्वस्त! पीके ने लहराया परचम।

rktvnews

बिहार: इसरो के सहयोग से आपदाओं से और मजबूती से लड़ेगा बिहार।

rktvnews

खोटे सिक्के चल गए बाजार में, यह खबर भी छापिये अखबार में।

rktvnews

Leave a Comment