RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित सड़कों की विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन ने की समीक्षा।

भीड़ प्रबंधन और पार्किंग के लिए विशेष प्लानिंग बनाए जाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)04 जुलाई।विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन ने गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन सभाकक्ष में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रस्तावित और स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर भीड़ प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था की विशेष प्लानिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सिंहस्थ के प्रमुख स्नान दिवस और अन्य दिनों के लिए अलग अलग सुनियोजित तरीके से क्राउड मैनेजमेंट किया जाए। पार्किंग व्यवस्था और उसके प्रबंधन पर विशेष फोकस करें।
बैठक में संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर सहित सड़क निर्माण संबंधी विभाग उपस्थित रहें ।
विशेष पुलिस महानिदेशक श्री जैन ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,उज्जैन विकास प्राधिकरण अंतर्गत प्रस्तावित एवं स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सिंहस्थ के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो के फोर लेन, सिक्स लेन और पुलों के चौड़ीकरण किए जाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
विशेष पुलिस महानिदेशक श्री जैन ने जल संसाधन विभाग द्वारा शनि मंदिर के पास से लालपुल तक प्रस्तावित घाट निर्माण कार्ययोजना की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच हों, इसके लिए घाटों के दोनों और पहुंच मार्ग बनाएं जाए। नदी की स्थलाकृति के अनुसार घाट निर्माण किया जाएं। बायपास मार्गो से घाट के बीच खाली स्थानों पर पॉकेट्स बनाकर पार्किंग व्यवस्था प्लान की जाएं। उन्होंने सिंहस्थ के दौरान पंचक्रोशी यात्रा को को भी ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts

देवघर बाबाधाम से निकलने वाले नीर, फूल-बेल पत्र के लिए बना ट्रीटमेंट प्लांट एक्टिव रूप से करेगा कार्य:उपायुक्त

rktvnews

राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ नयी दिल्ली में 20-21 मार्च को अपनी जायज मांगों के समर्थन में करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

भोपाल:डॉ. आम्बेडकर का चिन्तन उद्देश्यपूर्ण अवश्य है किन्तु पक्षपात पूर्ण नहीं:भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो

rktvnews

डाकघर

rktvnews

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया।

rktvnews

Leave a Comment