
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ,भोजपुर के अध्यक्ष डा के एन सिन्हा वरीय फिजिशियन सह पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,भोजपुर सह द्वारा आशा एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान समारोह, आनंद अस्पताल, रमना पकड़ी रोड, आरा में संपन्न हुआ। इस समारोह की मुख्य अतिथि गुजरात, जामनगर की उपमेयर कृष्णाबेन उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि भाजपा कार्यालय, महिला मोर्चा की चिंता देवी। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के कई पदाधिकारी भी थे।जिन्हें भी पदभार ग्रहण का सम्मान दिया गया। प्रकोष्ठ के मुख्य पदाधिकारी राजेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, रंजन सिन्हा , आरा मंडल अध्यक्ष ,तारकेश्वर जी,वरीय भाजपा सदस्य अमरदीप कुमार सहित अनेको भाजपा सदस्य रहे। डॉ सिन्हा ने कहा कि अपने सेवा काल में मैंने स्वास्थ्य कर्मियों और खासकर आशा कार्यकर्ताओं के महत्व एवं उनके मेहनत को देखा है। राज्य और केंद्र सरकार की सारी स्वास्थ्य नीतियों के कार्यवन्यय में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ये स्वास्थ्य व्यवस्था की मेरुदंड, रीढ हैं। मुख्य अतिथि कृष्णा बेन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता एक मां के जैसा समाज के पीड़ित मानवता की सेवा करती हैं एवं हर कार्यक्रमों को शत प्रतिशत अपनी अथक मेहनत से लागू करती हैं। महिला मोर्चा की चिंता देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने नाम के अनुसार सभी स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में रुचि लेकर जनता की सेवा करती है ,यह बंदनीय है।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया अकाउंटेंट प्रियंका ने बताया कि वही सभी आशा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मीटिंग कराती थी ,जिसमें इन्होंने आशा के मेहनत व इनके परिणाम को देखा है।अन्य कई सम्मानित लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं के महत्व को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर को अंग वस्त्र बुके एवं माला से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित थे तारकेश्वर जी , बड़ा बाबू रामजी बाबू ,फलारिया के संतोष जी ,लेप्रोसी ऑफिस के संजीव सिंह एवं कई स्वास्थ्य कर्मी। इस कार्यक्रम में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप सिन्हा ,शशि कुमार ,प्रदीप सिन्हा, राजू कुमार यादव ,छोटू कुमार यादव ,विनोद कुमार अनिल कुमार आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।
