RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:डी.एम. ने शोभन बाईपास के पास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया एवं दाँया तटबंध का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )03जुलाई। जिला अधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल के अभियंता के साथ शोभन बाईपास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया तटबंध का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि जिला अधिकारी द्वारा बाढ़ से पूर्व प्रत्येक वर्ष शहर से गुजरने वाली तटबंधों का निरीक्षण किया जाता है तथा तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया जाता है, इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने उपर्युक्त तटबंध का निरीक्षण किया। स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में तटबंध में कहीं-कहीं रेन कट पाया गया, इस पर जिलाधिकारी द्वारा बालू से भरे बैग रखने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने यथासंभव बालू से भरे बैग को भी तटबंध पर रखने का निर्देश दिया, ताकि आकस्मिक जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
जिला अधिकारी ने 02 किलोमीटर पैदल चलकर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने बाढ़ निरोधक स्लूईस गेट का भी निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने स्लूईस गेट का नियमित रूप से ग्रीसिंग करने का निर्देश दिया। आज निरीक्षण स्थल पर आपदा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी सलीम अख्तर,नोडल पदाधिकारी विषभानु चंद्रा, बाढ़ नियंत्रण कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे

Related posts

गंगा के तट पर चार भाषाओं में गंगा महाआरती का दिव्य प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: महिला की हत्या के आरोप में पति- पत्नी गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर के सातों विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की होगी अप्रत्याशित जीत : कुणाल

rktvnews

डीएम ने जिला स्वीप आईकॉन राष्ट्रीय स्तर कुश्ती खिलाड़ी रामपूजन सहनी के साथ मतदाता जागरूकता की कार्ययोजना पर चर्चा की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से उचित कौशल प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि हिमालयी राज्यों में स्टार्टअप की ऐसी अपार संभावनाएं हैं जिनका पता लगाया जाना बाकी है।

rktvnews

जब मैं वोट देती हूं तो खुद को सशक्त महसूस करती हूं: वर्षा खान

rktvnews

Leave a Comment