RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला शतरंज की उन्नति के लिए हुआ विचार विमर्श।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। रविवार को कतीरा स्थित ,जिला शतरंज सचिव मो. सैफ के कोचिंग सेंटर पर, जिला शतरंज संघ का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया गया। कुछ शतरंज खेल हुए एवं शतरंज की समस्याओं पर विचार कर ,इसकी उन्नति के लिए सुझाव दिया गया। अध्यक्षता पूर्व भोजपुर जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला भोजपुर शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिंहा , स्वागत संघ सचिव मो. सैफ तथा धन्यवाद प्रशिक्षक रंजन जी ने किया। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि सीमित संसाधन एवं सुविधा के बाद भी हमारे जिला संघ के बच्चे ,जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय ,राष्ट्रीय स्तर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम फहराते रहे हैं। इस बैठक के माध्यम से मैं आम सक्षम नागरिकों एवं प्रशासन का ध्यान शतरंज संघ की समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। प्रबुद्ध व सक्षम नागरिक गण एवं प्रशासन अपने सहयोग से बच्चों का मनोबल बढ़ाकर और अधिक से अधिक मेडल प्राप्त करने के लिए प्रेषित कर सकते हैं। शतरंज की एकाग्रता से बच्चों के अध्ययन में भी काफी मदद मिलेगी। शतरंज बच्चों के साथ-साथ,युवा एवं बुजुर्गों में भी मानसिक उन्नति कर मानसिक रोग को आने से रोक सकता है। वृद्धावस्था के डिमेंशिया एवं अल्जाइमर रोग को भी यह रोक सकता है। संघ सचिव मोहम्मद सैफ ने कहा कि योग्य प्रशिक्षक, शांत वातावरण, शतरंज के मैट्स एवं शतरंज की घड़ी की समुचित आवश्यकता है। हम लोग भोजपुर जिला के जिला पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी का ध्यान इस और आकृष्ट करना चाहेंगे। कई बच्चों ने और अभिभावकों ने भी शतरंज से संबंधित अपनी समस्याओं का जिक्र किया और अंत में प्रशिक्षक रंजन कुमार सिन्हा ने प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक और सबको धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से भोजपुर जिला शतरंज संघ लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। बच्चे राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेडल ला रहे हैं। बहुत अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं बच्चों को सरकारी नौकरी देने की भी मांग, बैठक में की गई।

Related posts

छत्तीसगढ:रायपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय में हुआ हाउस कैप्टेन एवं वाइस कैप्टेन का शपथ ग्रहण समारोह।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज़ 18 द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी और एस.एस.आर-2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बिष्टुपुर में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment