RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का मुंह गलत दिशा में: डा शशि

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा आरा रेलवे स्टेशन पर स्थापित होने जा रहा है जो पूर्व सांसद आरके सिंह के सौजन्य से स्थापित हो रहा है।आरा रेलवे स्टेशन परिसर में नव निर्मित बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा लग रही है जिसका मुंह गलत दिशा में होने का विरोध किया है वीर कुंवर सिंह स्मृति परिषद के अध्यक्ष डा शशि कुमार सिंह ने।स्टेशन पर आने जाने वाले लोग बाबू कुंवर सिंह का दर्शन करें और उनकी वीरता,उनकी स्मृतियों को याद करें, इसी उद्देश्य से कुंवर सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी।प्रतिमा लग भी रही है।लेकिन आने जाने वाले यात्रियों को सबसे पहले उनके घोड़े का पूंछ दिखाई पड़ रहा है जो महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है।इस संबंध में डा शशि कुमार सिंह ने एक लिखित मांग रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णवी को भेजा है।पत्र के माध्यम से मांग की गई है की मूर्ति का दिशा बदला जाए तथा इसके उद्घाटन की तिथि जो संभवतः तीन जुलाई को होने वाले हैं उसे आगे बढ़ाया जाए और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जनप्रतिनिधियों को निमंत्रित किया जाय।किसी खास को तवज्जो न दिया जाए। शशि सिंह ने बताया की उक्त अनुरोध का तत्काल असर दिख रहा है, प्रतिमा की दिशा बदली जा रही है और उदघाटन की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।

Related posts

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक निदेश।

rktvnews

मकर संक्रांति के अवसर पर टाइगर फुटबॉल क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न किया प्रदान।

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्रीय योजना “नेशनल फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर एन्हांसमेंट स्कीम” (एन.एफ.आई.ई.एस.) को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने निर्माण किए गए स्वच्छता पार्क-सह-वेस्ट टू आर्ट पार्क का किया अवलोकन।

rktvnews

11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह आरा दानापुर टाटा नगर एक्स के नियमित ठहराव का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment