RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:रेडक्रॉस समिति के चार सदस्यों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण के लिए दिया प्रमाण पत्र।

प्रवक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते रेडक्रास सचिव बलवान सिंह

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)02 जुलाई। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नई दिल्ली द्वारा आज जिला रेडक्रॉस समिति नारनौल के चार सदस्यों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए।
रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नई दिल्ली की ओर से रेडक्रॉस कार्यालय में राजकुमार व्यास, अजीत सिंह, अशोक कुमार व कौशल जांगिड़ को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि इन चारों प्रवक्ताओं द्वारा गत वर्ष दिसंबर में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ जिले से भाग लिया था। इसमें सफलतापूर्ण उत्तीर्ण होने के बाद रेडक्रॉस मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा इन्हें उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। सचिव बलवान सिंह ने बताया कि प्राथमिक सहायता का ज्ञान जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें निपुण व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि उक्त योग्यता हासिल करने वाले प्रवक्ताओं में से राजकुमार व्यास तथा अजीत सिंह पूर्व में पंचकुला में ही आयोजित आपदा मित्र के राज्य स्तरीय शिविर में भी आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले चुके हैं जो की संस्था के लिए गौरव की बात है। अब इन सभी प्रवक्ताओं द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूल व महाविद्यालयों में फर्स्ट ऐड का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रवक्ताओं को रेडक्रॉस हरियाणा मुख्यालय के दिशानिर्देशों अनुसार मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर रेडक्रॉस से डा. एसपी सिंह, सुभाष गुप्ता, शोभा देवी भी उपस्थित थी।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

29 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे आग लगने से 50 घर जले।

rktvnews

वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली में ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

एलसीए एमके1ए के लिए पहला रियर फ्यूज़लेज बेंगलुरु में रक्षा मंत्री की मौजूदगी में भारतीय निजी उद्योग द्वारा एचएएल को सौंपा गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment