RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मुख्यमंत्री अबुआ सुरक्षा योजना के लाभुकों का e-KYC कराने हेतु दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)17 नवंबर।स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अबुआ सुरक्षा योजना के अंतर्गत अच्छादित सभी लाभुकों का e-KYC कराया जाना है। इस योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 15 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाती है l
इस निमित्त उपायुक्त दुमका के द्वारा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राशन वितरण संबंधी संचालित योजनाओं से आच्छादित आधार वेरीफाईड राशन कार्ड धारक लाभुकों का KYC कराने हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निदेश दिया गया है l

CSC मैनेजर को राशन वितरण के दिन राशन दुकान में VLE की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये अधिक से अधिक लाभुकों का e-KYC कराने का निर्देश दिया गया है l
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका को निर्देश दिया गया है कि PDS डीलरों के माध्यम से लाभुकों के बीच e-KYC से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। सभी PDS डीलरों के सहयोग से राशन वितरण के दिन अधिकतम संख्या में लाभुकों का e-KYC कराया जाए।

सिविल सर्जन, दुमका को सहियाओं के माध्यम से लाभुकों को व्यापक रूप से मोबिलाइज़ कराते हुए राशन वितरण के दिन उनका e-KYC करवाने का निर्देश दिया गया है ।

निकटतम प्रज्ञा केंद्रों एवं पंचायत भवनों में भी VLE की सहायता से लाभुकों का e-KYC कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को मिशन मोड में 31.11.2025 तक शत प्रतिशत लाभुकों का e-KYC कराने का निर्देश दिया गया है l

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की।

rktvnews

चित्रांश दुर्गेश ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया माही नेशनल को-आपरेटिव फेडरेशन आफ FPO’s के कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना द्वारा भोजपुर में चल रहे एचआईवी एड्स कार्यक्रम की कि गई समीक्षा।

rktvnews

भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स-द्वितीय 2026’ के लिए भारतीय सेना का दल रवाना।

rktvnews

महाकुंभ:आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment