RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)01 जुलाई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में गुलामी की निशानियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न कार्य हो रहे हैं। इस क्रम में एक जुलाई से देश में अनेक कानून नये स्वरूप में लागू होंगे। दंड के स्थान पर न्याय का महत्व बढ़ें एवं भारतीय नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हो सके, इस चिंतन से तीन विधेयक निरस्त कर नए दंडनीय विधेयक लाए गए हैं। आम जन तक इनकी जानकारी पहुँचाने के सभी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वी़डियों कान्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे ऐसे विधेयक एवं अधिनिय़म में भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (1898), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 शामिल हैं। भारतीय दंड संहिता 1860 को भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। दंड प्रक्रिया संहिता 1898 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसी तरह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेमीनार और वेबीनार के माध्यम से भी इन कानूनों की जानकारी प्रदान की जाए। अभियान संचालित कर नये कानूनों की जानकारियों को प्रचारित किया जाए।
वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के सभी 982 थानों में नए कानूनों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी एक जुलाई को हो रहे हैं। पुलिस कर्मियों को इनका विस्तृत विवरण प्रदान किया गया है। पूर्व में नए कानूनों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य में लगातार हो रही बारिश को ले सभी जिलाधिकारियों संग वर्चुअल बैठक में ग्राउंड जीरो पर दिए रहने के निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रेष्ठ उत्तराखंड (श्रेष्ठ भारत) न्यूज चैनल का शुभारम्भ किया।

rktvnews

डिश टीवी इस दिवाली एक करोड़ परिवारों के साथ मनाएगा जश्न, कार जीतने के मौके साथ मिलेंगे अन्य कई सुनिश्चित उपहार।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

इसी सत्र से नई बिल्डिंग में संचालित हो कन्या महाविद्यालय – जिला कलेक्टर

rktvnews

मध्यप्रदेश:सिकल सेल रोग के साथ 2047 के बाद कोई बच्चा जन्म नहीं ले : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment