RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी.एस.डीएवी.में ‘योगासन प्रतिस्पर्धा’ का आयोजन

बच्चों के भावनात्मक व शारीरिक विकास को समर्पित आयोजन : प्राचार्या नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 जून। आज स्थानीय बी.एस.डीएवी. प.स्कूल में पितृ दिवस और योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विदित हो कि ग्रीष्मावकाश के कारण यह आयोजन लंबित था।
कार्यक्रम का आरंभ आचार्य सुरेंद्र पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्जवलित कर के किया गया।
तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्या ने आगत अतिथियों का स्वागत किया । कक्षा नर्सरी तथा के.जी.वर्ग के बच्चों व परिजनों को संबोधित करती हुई प्राचार्या श्रीमती नीशू जायसवाल ने कहा कि यह लंबित आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा को बनाये रखने के लिए एक जरूरी आयोजन है। नन्हें बच्चे अपने माता-पिता से सप्रेम जुड़े रहें और भावनात्मक स्तर पर उनका विकास हो , इस लिए ऐसे आयोजनों का महत्व बढ़ जाता है। प्राचार्या ने ‘योगासन प्रतिस्पर्धा’ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में चयनित योगा के विद्यार्थियों को विधिवत प्रशिक्षण देकर प्रक्षेत्रीय स्तर पर तैयार किया झाएगा।
‘पितृ दिवस’ के लिए उपस्थित बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को गोद में लेकर दौड़ लगाई।इस दौड़ में यू.के.जी.के आयांश, श्रद्धा तथा कृतिका व शिवांश(संयुक्त) के परिजनों ने क्रमश: प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इन्हें इनके बच्चों द्वारा स्वयं से बनाये हुए आइसक्रीम स्टिक फ्रेंम में जड़ित पिता की तस्वीर भेट दी गई। नर्सरी के बच्चों ने ‘आई लव यू डैडी, यू आर माई स्वीट डैडी’ कविता तथा ‘आई लव यू माई डैडी’ गीत पर समूह नृत्य कर के सबको भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ का अनुभव साझा किया। संगीत शिक्षक विष्णुशंकर ओझा ने गायन व संगीत में बच्चों का सहयोग किया। प्रीसा तथा यूकेजी के कुछ बच्चों ने भी अपनी भावनाएँ साझा की।
दूसरे सत्र में कक्षा पाँचवी से आठवीं तक के बच्चों की ‘योगासन प्रतिस्पर्धा’ भी बखूबी संचालित हुई। इस में विद्यार्थियों की सहभागिता हाउस वाइज व आयु वर्ग के आधार पर हुई। बच्चों द्वारा कई प्रमुख आसनों को किया गया। पश्चिमोत्तासन, मतस्यासन, कुकुटासन , चक्रासन तथा वृक्षासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों को निर्धारित समय में विधिवत करते हुए कई बच्चों ने सबका ध्यान आकर्षित किया।
इस आयोजन में डॉ.मिथिलेश कुमार , योग गुरु संजय श्रीवास्तव , किरण कुमारी तथा अन्य का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों की उत्साहजनक सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री ने की मत्स्य विभाग व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अगस्त 25

rktvnews

सीसीआई ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने धोबहां में वशिष्ठ नारायण सिंह पथ व शाहपुर में शाहपुर से महुआंव रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

बिहार सरस मेला: बाईस्कोप से करा रहा देश-दुनिया की सैर।

rktvnews

Leave a Comment