RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

ब्यूटी कार्यशाला के छठे दिन पटना के हेयर ट्रेनर ने दिया टिप्स।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 जुलाई।हरप्रसाद दास जैन धर्मशाला जेल रोड आरा में चल रहे ब्यूटी कार्यशाला के छठे दिन वर्षा खान ब्यूटी ट्रेनर सह ब्लौसम ब्यूटी किलनिक एण्ड स्पा एकेडमी डायरेक्टर एवं ब्लौसम वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव ने कहा खूद का ख्याल रखने के लिए एक अच्छा ब्यूटी केयर रूटीन,शरीर को स्वस्थ रखना,अच्छे कपड़े पहना या खाना खाना ही जरूरी नही है, बल्कि मजबूत और आत्मनिर्भर बनना भी है। हमारे इस ब्यूटी कार्यशाला का उद्देश्य है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार बनाने के दिशा में एक पहल है आज पटना से आए हरी हेयर ट्रेनर आप लोगों को एडवांस हेयरकट एवं हेयर हाईलाइट सिखाएंगे एक समय हुआ करता था जब काले बाल खूब सूरती की पहचान होते थे मगर बदलते समय के साथ हम अपने बालों को भी कई रंग में बदलने लगे हैं।या फिर यूं कहले की बालों को हाईलाइट करना अब एक ट्रेंड बन चुका है। बालों को परफेक्ट कलर देने के लिए अपने नैचुरल हेयर कलर व स्किन टोन को जानना बहुत जरूरी है। इसके बाद ही ये तय करे कि आपकी स्किन टोन पर कौन सा हेयर कलर अच्छा लगेगा। इस कार्यशाला में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं । जिस में सालू कुमारी,रिना कुमारी,रेशमा खातुन,सुनिता, कुमारी, अमित कुमार, साक्षी कुमारी,चन्दा केशरी, रश्मि उपाध्याय, अमृता पांडे, चांदनी, रजिया खातून, रिंकू तिवारी मुख्य थे।

Related posts

भोजपुर:पर्यावरण प्रदुषण के लिए पॉलीथिन और थर्मोकोल जैसे कारको से भावी जीवन खतरे में:डॉ पी के द्विवेदी

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

इंतजार हैं तेरा…….जयश्री बिर्मि।

rktvnews

राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर से 15 दिनों का उद्यान उत्सव आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: श्रम विभाग के धावा दल ने 2 बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले आरा मुफ्फसिल प्रखंड का 11वां प्रखंड सम्मेलन लक्ष्मणपुर में संपन्न!विजय ओझा पुन:प्रखंड सचिव चुने गए!

rktvnews

Leave a Comment