RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने जादूगरी के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश।

दूसरे दिन नगराधीश मंजीत कुमार ने किया मैजिक शो का शुभारंभ।

पीजी कॉलेज में 30 जून तक हर रोज होंगे दो शो।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )28 जून। सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के सौजन्य से विश्व विख्यात महान जादूगर शंकर सम्राट के शो के दूसरे दिन का शुभारंभ नगराधीश मंजीत सिंह ने किया। सम्राट शंकर ने कई जादूगरी की कला दिखाते हुए लोगों को अचंभित कर दिया। जादूगर ने कागज मोडक़र उसे असली के 500 रुपए के नोट में बदल डाला और उस 500 के नोट को रगडक़र 100-100 के नोटों की एक लड़ी बना दी। यह सीन आते ही तालिया की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। इसी प्रकार जादूगर ने कई बेहतरीन अचंभित करने वाले कारनामे किए।
उन्होंने समाज सुधार को लेकर जादूगरी के जरिए संदेश दिया। उन्होंने नशा की प्रवृति, जल बचाओ, पेड़ लगाओ, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ आदि विषयों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बेहतर समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस मौके पर जादूगर सम्राट शंकर ने कहा कि जादू एक ऐसी कला है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता है। यह सब योग और हाथ की सफाई का कमाल है। हमें योग जरूर करना चाहिए। जादू एक शुद्ध कला है। इसमें कुछ हिस्सा सम्मोहन का होता है और कुछ हाथ की सफाई होती है। वह जादू को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न शो के माध्यम से जादू की कला का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस कला को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ मैजिक चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे व बड़े मोबाइल व टीवी से चिपके रहते हैं। इस कला को देखने के लिए आना चाहिए। यह कोई अंधविश्वास नहीं है बल्कि वह अंधविश्वास को कला के माध्यम से दूर करते हैं। इस अवसर पर सम्राट शंकर ने कई जादुई कलाओं का शार्ट प्रदर्शन किया।

Related posts

स्वच्छता सप्ताह के दौरान चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत में सरकारी राशि की लूट का फर्जीवाडा, उप मुख्य पार्षद ने किया उजागर।

rktvnews

भारत ने इंडियन ऑइल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेडल्स का अनावरण किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की, उ०प्र० का किसान योजनाओं का लाभार्थी मात्र नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास का सक्रिय भागीदार बनेगा: मुख्यमंत्री

rktvnews

राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए गोल्ड अवॉर्ड।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment