RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

जगह-जगह स्थान पर साइनेज बोर्ड लगाए जाने के दिए निर्देश

निर्वाचन कंट्रोल रूम 0121-2997031/32/33/34 पर कॉल कर ली जा सकती है जानकारी

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)19 मार्च।11 संसदीय बागपत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र ,निष्पक्ष ,पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज लोकसभा नामांकन कक्ष ,कक्ष संख्या 4 का निरीक्षण किया उन्होंने नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरा बैठने की व्यवस्था ,कंप्यूटर ,साफ सफाई आदि के संबंध में निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नामांकन कक्ष में आने के लिए जगह-जगह एरो चिन्ह के साथ साइनेज बोर्ड लगाए जाएं जिससे कि नामांकन करने वाले व्यक्ति को कोई भी समस्या ना हो उन्होंने कहा मजबूत बैरिकेडिंग होनी चाहिए बैरिकेडिंग के इधर-उधर कोई भी व्यक्ति ना रहे उन्होंने कहा नामांकन के दिन से कलेक्ट्रेट में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी पर हो आई कार्ड आई कार्ड के साथ ही होगी एंट्री उन्होंने अपर जिला अधिकारी को निर्वाचन की अवधि तक कलेक्ट्रेट में स्थित कर्मचारियों अधिकारियों के आई कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए जिससे कि पुलिस आई कार्ड को देखने के बाद ही कलेक्ट्रेट में आने की एंट्री दे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन में कक्ष संख्या 23 में बने कंट्रोल रूम मो0-9235930529 वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 दूरभाष एवं टोल फ्री नम्बर 0121-2997031/32 /33/34, का निरीक्षण किया और आने वाली शिकायतों का भी अवलोकन किया उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी शची कुमारी सहायक महा निरीक्षक निबन्धन्, को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगती रहे 24 घंटे कंट्रोल रूम सुचारू रूप से संचालित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज कुमार जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

गंगोत्सव के मंच पर “राजा महाराजा” सम्मेलन में घरानेदार कलाओं की खुश्बू

rktvnews

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर होगी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जनता मोदी सरकार से त्रस्त, इस चुनाव में बदलाव के मूड में है: मीना तिवारी

rktvnews

बक्सर : डीएम और एसपी ने लगवाई लोकतंत्र की स्याही।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी हिमवीरों को बधाई दी।

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

rktvnews

Leave a Comment