RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुलसचिव के लिखित आश्वासन पर विश्वविद्यालय में तालाबंदी समाप्त।

निश्चित सीमा में मांग होंगे पूरे :मंत्री राज पांडेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में 18 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में चल रहे तालाबंदी का कार्यक्रम अध्यक्ष छात्र कल्याण सह कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार के लिखित आश्वासन पर समाप्त हो गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार से शुरू आंदोलन कुलसचिव के साथ लम्बी वार्ता के बाद सभी मांगो पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
अभाविप के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह से विश्वविद्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन विश्वविद्यालय के किसी अधिकारी के नही रहने के कारण विवश होकर प्रशासनिक भवन में तालाबंद कर दिया।.
दोपहर 2 बजे के बाद कुलसचिव महोदय ने वार्ता करने की पहल की लेकिन लिखित रूप से मांगो को पूरा करने की बात पर वार्ता असफल रही।
बुधवार सुबह 12 बजे के कुलसचिव महोदय ने पुनः वार्ता करने की पहल की और सभी मांगों को लिखित रूप से एक निश्चित समय तक पूरा करने की बात पर सहमति बनी और सभी मांगो और उसे पूरा करने की तिथि विश्वविद्यालय अपने लेटर पैड पर लिखित रूप दिया।वार्ता में बाद प्रदेश सह मंत्री राज पाण्डेय ,विश्वविद्यालय राज्य प्रमुख छोटु सिंह,खेलो भारत सह प्रमुख चंदन तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर तय समय तक ये मांगे पूरा नही हुई तो इस बार का आंदोलन कुलपति के इस्तीफे तक विश्वविद्यालय बंद रहेगा ।मौके पर विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी,जिला संयोजक अनूप सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी, राजन कुमार, उमंग कुमार,जिला सह संयोजक अक्षत पाण्डेय,नगर मंत्री आदित्य सिंह,नगर सह मंत्री निखिल राज,राहुल कुमार,सूर्यमणि तिवारी,रितेश कुमार,आनंद कुमार, रितेश उपाध्याय, शौर्य पाठक, धीरज कुमार,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:लोजपा( रा ) ने किया प्रखंड स्तरीय किसान पंचायत एवम कृषि नीति पर चर्चा का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: विद्यालय और कक्षा से दूरी नहीं बनायें विद्यार्थी : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

भोजपुर:शहरी जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति संवेदनशील भूमिका जरूरी : डॉ. गौरव सिक्का

rktvnews

वैशाली:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रेक्षक एवं जिलाधिकारी ने किया व्रजगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण

rktvnews

Leave a Comment