RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जन्मदिन को बनाया यादगार ,किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जून।रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर आरा में बुधवार 26 जून को युवा विद्यार्थी अमन कुमार चौबे ने रक्तदान कर अपने जन्म दिवस को यादगार बनाया। बताते चले की चौबे जी का बुधवार को 22वां जन्मदिन था और सातवीं बार रक्तदान करने के लिए मित्रों के साथ ब्लड सेंटर पर आए ।ये स्थानीय आरा दौलतपुर बलुआ ग्राम के निवासी हैं।महाराजा कॉलेज के छात्र हैं। एक प्रश्न के जवाब में इन्होंने बताया कि मैं विद्यार्थी परिषद के युवा साथियों के साथ लगातार रक्तदान करने का संकल्प न केवल जन्मदिन तक ही सीमित है बल्कि अन्य जरूरतमंदों के लिए भी खून देता हूं और आगे भी देते रहूंगा। मैं दूसरे साथियों से भी कहना चाहता हूं कि आप भी अपने जन्मदिन पर कम से कम ब्लड बैंक में एक बार अवश्य रक्तदान करें। इनके साथ विद्यार्थी परिषद के अनूप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:…..गर कर देते सफाई तो क्या हो जाता भाई🤪

rktvnews

भारत-म्यांमार द्विपक्षीय बैठक: राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने समकक्ष उप मंत्री यू मिन मिन से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: आयुष्मान कार्ड जागरूकता रथ को सिविल सर्जन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

चतरा के प्रखंडों और पंचायतों में गांधी जयंती पर सभा का आयोजन।

rktvnews

गंगा की व्यथा को व्यतीत करती नाटिका “गंगा” की शानदार प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर:आरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर 12 सूत्री मांगों पर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment