RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री का तिलस्म हुआ फीका : अशोक राम

भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जुलाई। सात राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलस्म फीका पड़ चुका है। यह कहना है भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम और शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी का। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बुना गया भय और भ्रम का जाल टूट चुका है। लोगों ने भाजपा की असलियत को समझ लिया है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और नौकरी पेशा समेत हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के तानाशाही रवैये का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहते हैं। बेतहाशा बढी महंगाई और बेरोजगारी को देखते हुए अपने जीवन की बेहतरी तथा संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है। नेता द्वय ने कहा कि देश के सात राज्यों के 13 विधान सभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है।

शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी

इस उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। 13 में से मात्र दो सीट भाजपा को मिली है जब कि शेष 11 सीट एनडीए गठबंधन को गई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने भाजपा से तीन सीट छीन ली है। वहाँ चार सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन सीट भाजपा के पास और एक सीट टीएमसी के पास थी। उप चुनाव में टीएमसी ने चारों सीट जीत ली है। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने अच्छी वापसी की है। वहाँ कांग्रेस ने निर्दलीय से दो सीटों को छीन लिया है। उत्तराखंड की दोनों सीट बद्रीनाथ और मंगलौर कांग्रेस के खाते में गई है। रुपौली विधान सभा क्षेत्र में जदयू की हार हुई है। यह सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई थी। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सभी मंत्री समेत एनडीए के सभी नेता रुपौली में कैंप किए हुए थे। इसके बावजूद वहाॅ से जदयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल चुनाव हार गए। वहाॅ से निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत हासिल की है।

Related posts

गढ़वा: उपायुक्त ने गढ़वा समाहरणालय में लगाए गए एसबीआई एटीएम का किया उद्घाटन।

rktvnews

विपरित परिस्थितियों में भी सुलोचना देवी ने बनाई एक कुशल व्यवसाई के रूप में अपनी पहचान।

rktvnews

जयपुर:ट्रेवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (टीटीएफ) में राजस्थान पर्यटन को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया का सिरमौर बनाने की रणनीति हो रही कामयाब।

rktvnews

गढ़वा:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया समेत अन्य के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल।

rktvnews

दरभंगा:डीडीसी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment