RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा के नथमलपुर की बेटी को सीडीएस और वायु सेना अधिकारी परीक्षा मे उच्चतर स्थान प्राप्त होने पर विधायक और भाजपा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)24 जून।पहले वायुसेना अधिकारी परीक्षा मे पूरे देश मे 18 वीं रैक और फिर सीडीएस जैसे उच्चतर परीक्षा मे पूरे देश मे चौथी रैंक लाने पर भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के नथमलपुर गाँव के अरविन्द सिंह की बेटी मनीषा सिंह को सोमवार को पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा कार्यकताओ द्वारा सम्मानित किया गया।
बड़हरा विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा प्रतिभाशाली मनीषा सिंह को अंगवस्त्र, बुक्के दे कर सम्मानित किया गया।उसके बाद विधायक द्वारा मिठाई खिला कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र की बेटी ने जो कार्य किया है वह आज तक किसी बेटे ने नही किया।बहुत बड़ी बात है कि एक साथ देश के कठोर परीक्षा सीडीएस और एयर फोर्स के मेरिट लिस्ट मे उच्च रैंक प्राप्त करना। आज नथमलपुर गाँव ही नही,पूरे बड़हरा, भोजपुर जिला और बिहार अपनी बेटी पर फक्र महसुस कर रहा है।मेरा आशीर्वाद हमेशा बिटिया और उसके परिवार के साथ है। पूरे बड़हरा विधानसभा के तरफ से मै मनीषा और उसके माता-पिता को बधाई और शुभकामना देता हूँ। आज के समय मे लड़किया देश के सर्वोच्च स्थान को प्राप्त कर रही है।लड़को के साथ साथ देश को बनाने मे लग रही है। मनीषा जैसी बेटी बहुत सारे प्रतिभाशाली बच्चियो के लिए प्रेरणास्रोत तो है ही,साथ मे यह आज के बच्चो के लिए भी आदर्श है।
वह़ी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि वह समय गया जब लड़कियों को कम आंका जाता था।उन पर विभिन्न प्रकार के प्रतिवंध लगा कर उनके प्रतिभा को कुचला जाता था। आज देश के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रो मे लड़किया लड़को से भी आगे है। सबसे बडा़ उदाहरण हमारे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महिला है। भोजपुर जिला की बेटी मनीषा आज पूरे बिहार के लिए आदर्श बन गई। इसने सिद्ध कर दिया कि बड़े-बड़े शहरो की लड़कियो मे ही प्रतिभा नही है,बल्कि सुदुर गाँव की लड़कियाँ भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती है।ऐसी बेटी पर हम जिलावासियों को गर्व है।
सम्मानित कार्यक्रम मे नथमलपुर पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह,फरना पैक्स अध्यक्ष रमेश सिंह,चंद्रकांत सिंह,संतोष सिंह,उज्जवल सिंह,मदन सिंह,रामायण सिंह,सर्वेश्वर सिंह,कामता यादव,दिलीप यादव,राजेश यादव,शामु सिंह,डब्ल्यू सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थे।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

गिरीडीह:जिला उपायुक्त,रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘लीडरशिप लिगेसी’ पर पुस्तक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रांची:प्रदीप यादव के भाई दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा फिर पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment