RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 मार्च।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
उन्‍होंने अपने संदेश में कहा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति की उपलब्धियों तथा देश और समाज में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। महिलाओं ने विषम परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है।
महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अभी बहुत कुछ करने की ज़रूरत है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहाँ हर महिला सुरक्षित महसूस करे और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
मैं सभी सफल महिलाओं को बधाई देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

Related posts

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य – जिला जज

rktvnews

बिहार: बक्सर:छठ व्रतियों की सुविधाओं का ख्याल रखें : जिलाधिकारी

rktvnews

दरभंगा:बिहार पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने किये ब्रीफिंग।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील माँ विजया की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का मनाया गया 11वाँ वर्षोत्सव।

rktvnews

जयपुर जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment