RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दी जा रही जानकारियां किसानों के लिए वरदान : डॉ. विकाश सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून। सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा सम्मिलित रुप से संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान
के तहत कृषकों को विशेष रूप से उन्नत खेती करने के लिए जानकारियां दी जा रही है।इसी संदर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा भी सक्रियता से जिला के सभी प्रखंडों में चौपाल लगाकर जानकारी देने के लिए प्रयासरत हैं और लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानी डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र भोजपुर द्वारा गठित दो वैज्ञानिक दलों के द्वारा प्रत्येक दिन तीन अलग अलग गांवों में जाकर कृषि के नई तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जा रही है। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जाएगा। इसी कड़ी में एक दल द्वारा बिहिया प्रखण्ड के कमरियाव, जादोपुर तथा दोघरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें किसानों को वैज्ञानिक खेती करने के लिए समझाकर जागरूकता लाई जा रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जाकर उनको खरीफ मौसम के फसलों की जानकारी देना तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है। जिससे कि किसान कम समय और उचित मौसम में बताये गये अन्न उत्पादन कर अत्यधिक आय बढ़ा सकें।इस अवसर पर डॉ. विकाश सिंह उद्यान विज्ञानी ने कहा कि बिहार के किसानों का बीज प्रतिस्थापन दर चालीस प्रतिशत है यानी सौ में से सिर्फ चालीस किसान ही नए बीजों का प्रयोग करते हैं जो कि बहुत कम है। किसानों को समय समय पर बीज बदलते रहना चाहिए। बीज वह माध्यम है जिसके जरिए तकनीक किसानों के खेत तक पहुंचती है।किसान बिना किसी मिट्टी जांच के अंधाधुंध उर्वरकों का प्रयोग करते हैं जिससे उर्वरा शक्ति क्षीण होती जा रही है।किसानों को मिट्टी जांच कराकर स्वायल हेल्थ कार्ड बनवाकर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने किसानों से निवेदन किया कि वो लीक से हटकर चले तथा नवाचार को अपनाएं। आज बागवानी में अपार संभानाएं हैं किसानों को एप्पल बेर, नींबू तथा अमरूद जैसे फलों को बागवानी करनी चाहिए। दी गई जानकारी के अनुसार कृषक को मनचाहा आय हो सकती है और यह कृषि कार्य के लिए वरदान सिद्ध होगा।
डॉ. सच्चिदानंद सिंह (कृषि प्रसार विज्ञानी) ने जैविक खेती की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसान कृषक उत्पाद समूह बनाकर जैविक खेती करें तो यह उनके लिए श्रेयस्कर होगा तथा उन्हें विपणन में आसानी होगी। उन्होंने धान के विभिन्न प्रभेदों के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर शशि भूषण कुमार शशि (कीट विज्ञानी ) ने धान के फसल में लगने वाले विभिन्न बीमारियों तथा कीड़ों के बारे में किसानों से गंभीर चर्चा की तथा विस्तार से बताया कि कैसे कम लागत में उनका नियंत्रण किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में अबतक करीब चार हजार से ज्यादा किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी दी जा चुकी है।

Related posts

होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण की मेजबानी एसएन मेमोरियल स्कूल के लिए गौरव का क्षण:अध्यक्षा डॉ. स्मिता सिंह

rktvnews

भोजपुर:मानस में पुरुष पात्र वैभव पूर्ण कृति है: प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

बक्सर:ब्रजगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:आयोजित केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाअंतर्गत रेनफ़ेड एरिया डेवलपमेंट की बैठक संपन्न।

rktvnews

रामगढ़: उपायुक्त ने रांची के मेदांता हॉस्पिटल में प्रखंड विकास पदाधिकारी(रामगढ़ सदर) जयंत जेरोम लकड़ा को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment