RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम के तहत जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

50 करोड़ से अधिक कीमत की 5.395 हैक्टेयर सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)25 मई।जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को सरकारी जमीन को सुरक्षित करने के लिये प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में शनिवार को जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मुरार अशोक चौहान के नेतृत्व में गई जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने मशीनों से कच्चे-पक्के मकान इत्यादि अतिक्रमण ध्वस्त कराकर ग्वालियर शहर के दीनारपुर क्षेत्र में स्थित लगभग 5.395 हैक्टेयर बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। इस जमीन का बाजार मूल्य 50 करोड़ रूपए से अधिक आंका गया है। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
एसडीएम मुरार श्री चौहान ने बताया कि दीनारपुर क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए आवंटित की गई शासकीय जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कराने की शिकायत सामने आई थी। जाँच में शिकायत सही पाई जाने पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम, नगर निगम का मदाखलत दस्ता एवं पुलिस बल मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा। उन्होंने बताया कि दीनारपुर के सर्वे क्रमांक-383, 386 व 387 की कुल 5.395 हैक्टेयर सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर लोगों के पक्के एवं अर्द्ध पक्के मकान इत्यादि बनवा दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कर दीनारपुर स्थित इस सरकारी जमीन से लगभग 70 – 80 अतिक्रमण ध्वस्त कर सरकारी जमीन को सुरक्षित किया गया है।
दीनारपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये गई टीम में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार राजीव जंगले, तहसीलदार दीपेश धाकड़, नायब तहसीलदार मस्तराम गुर्जर, नगर निरीक्षक मदन मोहन मालवीय व राजकुमार शर्मा सहित राजस्व विभाग, नगर निगम के मदाखलत दस्ता व उसके अधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल थे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी राजस्व अनुविभागों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की जुर्रत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मुहिम अभियान बतौर जारी रहेगी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सरकारी जमीन पर कड़ी निगरानी रखें और अतिक्रमण को सख्ती से रोकें।

Related posts

मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज में प्रमाण पत्र वितरण सह विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव संबंधित विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

जयपुर:कॉनफेड द्वारा किया जा रहा सहकार राखी उत्सव-2025 का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया कौनहारा घाट का निरीक्षण: आमजनों को मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

चतरा:भीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था, आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल।

rktvnews

राज्य के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजनाओं का पहुंचे लाभ, पंचायत स्तर तक योजनाओं का अधिकाधिक हो प्रचार-प्रसार:महेश्वर हजारी

rktvnews

Leave a Comment