RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने नयी दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(आईएआरआई) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। मेले में हजारों किसानों के साथ ही वैज्ञानिकगण व स्टार्टअप के उद्यमी भी शामिल हुए। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के माध्यम से दुनियाभर में श्री अन्न का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि भारत के 86 प्रतिशत छोटे किसानों की ताकत बढ़ें। दिल्ली में प्रधानमंत्री के पद पर बैठकर भी श्री मोदी को गांवों में रह रहे इन छोटे किसानों की चिंता होती है। तोमर ने प्रगतिशील समर्पित किसानों को पुरस्कार प्रदान किए व प्रकाशनों का विमोचन किया। मेले में प्रमुख तकनीकों की विषयगत प्रदर्शनियां लगाई गई है, वहीं शोध संस्थानों, स्टार्टअप व उद्यमियों के स्टॉल भी लगे है, जिनका श्री तोमर ने अवलोकन किया व पूसा संस्थान के खेत भी देंखे। मेले में गेहूं, सरसों, चना, सब्जियों, फूलों, फलों की महत्वपूर्ण किस्मों का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। किसानों, उद्यमियों, इनपुट एजेंसियों के स्टॉल भी है, वहीं किसान परामर्श स्टॉल किसानों की समस्याओं के समाधान में मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम में आईसीएआर के महानिदेशक व डेयर के सचिव डा. हिमांशु पाठक, आईएआरआई के निदेशक डा. ए.के. सिंह, डा. रवींद्र पड़ारिया सहित अन्य अधिकारी, वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसानबंधु उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर;एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ शुभारंभ, पर्यावरण संकट पौधारोपण से दूर होगा:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

सतुआनी पर सत्तू की गाथा बिनोद सिंह गहवार के शब्दों में।

rktvnews

रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाेच्च प्राथमिकता, हाईटेक सिस्टम का अधिकाधिक उपयोग कर दुरुस्त करेंगे ट्रैफिक व्यवस्था।

rktvnews

बागपत:ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों को भव्य रूप से सजाया और बच्चों का किया गया स्वागत।

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:’लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह-2026 के नाम से होगा इस वर्ष का भिखारी ठाकुर जयंती समारोह।

rktvnews

Leave a Comment