आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।नई आशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन डॉक्टर भीम सिंह भवेश की अध्यक्षता में रेड क्रॉस ब्लड सेंटर आरा में किया गया। इस मौके पर इंटर्नशिप के लिए आए दूसरे राज्यों के विद्यार्थियो ने एक तरफ अपने मिले प्रोजेक्ट को सफल बनाने का प्रयास किया तो दूसरी तरफ रक्तदान देकर नई आशा के नई पहल को गति दी। कुल 21 छात्र छात्राओं ने अपना रक्तदान कर इस अवसर को यादगार बनाया।
बताते चलें की डा भीम सिंह नई आशा संगठन के माध्यम से मुसहर जाति के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए मुसहर टोली मुहल्ला में दो दशक से ज्यादा समय से कार्य कर रहे हैं ।इनका रहन सहन,शिक्षा, स्वस्थ्य,आई कार्ड, मनरेगा, सफाई,आदि को ठीक-ठाक कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम नई आशा के बैनर पर कर रहे हैं।ऐसा कार्यक्रम भोजपुर की धरती से हो रहा और प्रधानमंत्री के कार्यालय और कानों तक पहुंचा है जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में राष्ट्रीय प्रसारण में बताई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीडीसी एवं अन्य सभी पदाधिकारीयों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर टीपी सिंह ,डॉक्टर पी सिंह, डॉक्टर एस के रूंगटा एवं डॉक्टर बीपी सिंह उपस्थित रहे।
आशा के डॉक्टर भीम सिंह भवेश ने उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत किया और खुशी जाहिर करते हुए बताया की विद्यार्थियों से जैसे ही रेड क्रॉस ब्लड सेंटर को घूमाने तथा रक्तदान करने का प्रस्ताव रखा ,सभी छात्र-छात्राओं ने सहर्ष तैयार हो गए और आज इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे हैं।यह हम लोग के लिए गौरव की बात है। रक्तदान के लिए 25 का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें चार मेडिकल कारणों से रक्तदान के नहीं कर सकें। कुल 21सदस्यों ने ही स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लड डोनेशन कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान से होने वाले अनेक फायदों को विस्तार से बताया। सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और पूरे रेडक्रॉस ब्लड बैंक का पूरा सिस्टम दिखाया एवं अपना अनुभव साझा किया।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर टीपी सिंह ने रक्तदान के बारे में बच्चों को पूरा भरोसा दिलाया कि उससे ना कोई कमजोरी होती है ना कोई हानि है बल्कि इससे अनेक फायदा होते हैं। वही डॉक्टर एस के रूंगटा ने रक्तदान के प्रति अपने विचारों से उन्हें प्रभावित किया।
रक्तदान के प्रति विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उप विकास आयुक्त ने इस महादान के लिए सभी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रकट किया। इन्होंने अनेक संस्मरण को सुनाते हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इन्होंने दशरथ मांझी के उस महान कार्य का स्मरण दिलाया जिन्होंने 20 वर्षों में अपने से पहाड़ काटकर रोड बनाया।उस रोड पर वे चले कि नहीं चले लेकिन दूसरे के लिए आसान मार्ग प्रशस्त किया। आप जो कार्य कर रहे हैं ,जो सोच है कितना पूरा हो यह तो समय बताएगा लेकिन आपका प्रयास आने वाले भविष्य के लिए नयी दिशा जरूर देगा।बिना मांगे कुछ मिलता भी नहीं है।जिसका कई प्रमाण भी दिए।सपना पूरा करने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है।
रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से डॉक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला, अवधेश पांडे रामकुमार सिंह अजीत मेहता आदि अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
रक्तदान करने वालों में मनीष वत्स,सत्यम कुमार केसरी ,पूजा कुमारी ,गौरव कुमार ठाकुर, वैष्णवी अमन कुमार सिंह अर्पित कुमार, रोशन कुमार ,अमन बिहारी अंकित ओझा, प्रियांशु कुमार ,कुंदन कुमार दीक्षित राज अमन कुमार सिंह देवकरण प्रकाश कुमार सिंह ,आदित्य कुमार आदि रहे।
सभी अदरक दानदाताओं को प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक के सहयोगियों में धर्मेंद्र पांडे, प्रभात कुमार मिश्रा, मनोज कुमार साह आदि प्रमुख रहे।
