RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्षता में हुई जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी ईआरओ के साथ एसआईआर-2026 को लेकर समीक्षा बैठक।

दावा-आपत्तियों के निष्पादन एवं नोटिस संबंधी मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)15 अक्टूबर।समाहरणालय में आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल रवि रंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में एसआईआर-2026 के तहत संचालित निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) के साथ डिजिटाइजेशन, दावा-आपत्तियों के निष्पादन, नोटिस से संबंधित मामलों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सभी ईआरओ एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) के स्तर पर प्रपत्र-6, 6ए, 7 एवं 8 के तहत प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों के डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, प्राप्त दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रगति का भी आकलन किया गया। इस क्रम में एसआईआर से पूर्व की अवधि (27 अगस्त 2024 से 4 अगस्त 2026) तथा प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद की अवधि (5 अगस्त 2026 से 13 अक्टूबर 2026) में प्राप्त मामलों के निष्पादन की अलग-अलग समीक्षा की गई।

आयुक्त ने नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति वाले मामलों में प्रथम एवं द्वितीय नोटिस के निष्पादन की स्थिति की ईआरओ एवं एईआरओ स्तर पर समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, अन्य श्रेणी के ऐसे मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिनमें नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं थी। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बीएलए-2 से संबंधित समेकित प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आयोजित बैठकों एवं निर्वाचन प्रक्रिया में उनके समन्वय पर भी चर्चा की गई। आयुक्त ने कम प्रपत्र प्राप्त करने वाले मतदान केंद्रों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। ऐसे मतदान केंद्र, जहां प्रपत्र-6 की संख्या 10 से कम है, वहां की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

आयुक्त द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि सभी ईआरओ एवं एईआरओ 22 अक्टूबर 2026 तक ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार करें जिनसे दो बार नोटिस सुनवाई के बावजूद आवश्यक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में बीएलओ एवं बीएलए-2 की 5वीं बैठक निर्धारित की जानी है। उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 को यह सूची साझा की जाएगी तथा सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर इसका प्रकाशन भी किया जाए, ताकि संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता दी जा सके। फॉर्म 6 के घोषणा पत्र हेतु सहायक दस्तावेज उपलब्ध करने में असमर्थ, पात्र भारतीय नागरिकों की सूची बीएलओ अपने रजिस्टर में तैयार करेंगे।

Related posts

विपक्षी दल की एकता आने वाले चुनावों में देखेगी बीजेपी:आदित्य पासवान

rktvnews

दरभंगा:08 एवं 09 जुलाई को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) का फर्टिलिटी पर क्‍या होता है असर?

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 11 अक्तूबर को बिहार के सीताब दियारा में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

मॉयल ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का जुलाई माह का सर्वाधिक‍ उत्पादन हासिल किया।

rktvnews

Leave a Comment