RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 अक्टूबर।आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों को पंडाल निर्माण में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंडालों में पर्याप्त एवं उचित प्रकाश व्यवस्था की जाए तथा साज-सज्जा के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। पंडालों के आसपास लगने वाले सभी स्टॉल व्यवस्थित तरीके से संचालित हों, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित स्थान निर्धारित कर सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि भीड़ के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने पूजा समितियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा संभावित समस्याओं का पूर्व आकलन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार सभी लोग शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इसके लिए सभी पूजा समितियां जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और आमजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। पर्व के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा कंट्रोल रूम सहित आवश्यक स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Related posts

डीआरडीओ ने एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट ‘अभ्यास’ का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: अनिल जी सहाय की स्मृति में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, दर्जनों गांव के लोग हुए लाभान्वित।

rktvnews

एसुस ने अपने ड्रॉप ज़ोन नेटवर्क को 22 स्टोर्स तक बढ़ाया, सम्पूर्ण भारत में आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को बनाया और आसान।

rktvnews

जयपुर:पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शव।

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

Leave a Comment