RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने निर्देशन दिये विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का माइक्रो प्लान सभी विभाग 27जून तक स्वास्थ्य विभाग में दें।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 जून।उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रही हैं। इस क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यबाही के संबंध में बैठक की उन्होंने संबंधित को आबश्यक निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित होने जा रहा है। तथा संचारी के अंतर्गत 11 से 31 जुलाई 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगे और संचारी के प्रति जागरूक करेंगी ,इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव गांव शहर शहर के मौहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस कार्यक्रम से जिन विभागों को जोड़ा गया है सभी संबंधित विभागीय अधिकारी गण अपनी अपनी कार्ययोजना 27 जून2024 तक जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में जमा कर दे ओर कार्ययोजना के अंतर्गत कार्य करें और अभियान को सफल बनाएं ।
जिलाधिकारी ने आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया की कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार हेतु कार्यवाही की जाए आशा एवं एएनएम कार्य कार्यकत्रियों के सहयोग से अपने क्षेत्र में संवेदीकरण हो स्टाफ डायरिया कैंपेन के अंतर्गत अतिरिक्त गतिविधि भी की जाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक स्कूलों के लिए ओआरएस के पैकेट अवश्य पहुंचवाएं जिससे उनका वितरण हो स्वच्छता के प्रति स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाए ।
1 जुलाई को सभी सरकारी कार्यालय में स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए।
जिलाधिकारी ने फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को निर्देशित किया की खाद एवं पेय पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधो मानक खाद्य पदार्थ विशेष कर खुले एवं खाद्य पदार्थ जैसे बेकार सड़े हुए फल सब्जी इत्यादि पर अभियान चलाया जाए जिससे कि इनकी बिक्री को रोका जा सके असुरक्षित तरीके से तैयार किया जा रहे ताजा फलों गन्ने के जूस इत्यादि पर भी नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन विभाग आदि विभाग के अधिकारियों को इस कार्यक्रम से मुख्य रूप से जोड़ा गया है। सभी अधिकारी गण संचालित होने वाले अभियान में अपने-अपने विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए जनपद वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाने की विशेष कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत विभाग के द्वारा इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए गली-गली एवं मौहल्लों में नालियों की विशेष सफाई पर फोकस किया जाए तथा जल भराव पर अंकुश लगाते हुए निरंतर स्तर पर फागिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा 5, 12, 19 व 25 जुलाई को भी की जाएगी उन्होंने कहा की साप्ताहिक अभियान की रिपोर्ट देखी जाएगी की अभियान से कितना लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। बैठक में अधिशासी अधिकारी खेकड़ा ना आने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आशा एवं एएनएम की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है, विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस कार्यक्रम से इन्हें सक्रियता के साथ जोड़ते हुए विशेष अभियान को सफल बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पंचायती राज विभाग के अधिकारी गण पूरे जनपद में स्वच्छता का विशेष प्लान तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा सके। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इसके संबंध में प्रचार प्रसार करने की दिशा में भी अधिकारियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष फोकस हो सके और सभी ग्रामीण वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सके इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए सभी विभागों की सक्रियता जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,डॉक्टर विभास राजपूत, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी बड़ौत ,बागपत, पिलाना, छपरोली, बिनौली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: रघुपति यादव ने सीलिंग गिरने से गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को गोद में उठा करवाया इलाज,बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर।

rktvnews

मजबूत सड़क तंत्र से प्रशस्त होगा मिशन-2030 का मार्ग -मुख्यमंत्री

rktvnews

भाजपा हटाओ, देश बचाओ रथ यात्रा के अंतिम दिन, आरा विधानसभा के विभिन्न जगहों पर हुई सभा।

rktvnews

पटना :बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधा रक्षासूत।

rktvnews

उप सेना प्रमुख ने गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के 25वीं पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

rktvnews

रायपुर : दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए किए जा रहे प्रयासों का उठाएं अधिकतम लाभ: रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

Leave a Comment