RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अररिया में उद्घाटन से पहले 12 करोड़ का पुल गिरा, PK का तंज, कहा-1 सौ रुपए में जब 40 रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायेंगे तो पुल का गिरना स्वाभाविक है।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)20 जून।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भ्रष्टाचार पर कहा कि जब हर योजना में 40 प्रतिशत घूस ली जाएगी तो पुल टुटेगा नहीं तो पुल टिकेगा? 100 रुपये आया, उसमें 40 रुपये चोरी कर ली गई तो पुल जब बनेगा तो टूट ही जाएगा। आज बिहार में जो सड़क बन रही है वो टूट क्यों रही है? 100 रुपये आया, उसमें 40 रुपये चोरी कर ली गई तो सड़क टूट ही जाएगी। बिहार में नाली बनाने के लिए बिहार के गरीब जनता का 80 हजार करोड़ रुपये खर्च करना है, मगर 1 आदमी के घर में उचित नाली बन कर तैयार हो गई हो ऐसा कम दिखता है। बिहार में आज ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिसके घर में पक्की नाली बनी हो। नल-जल योजना पर 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए मगर उसका क्या हुआ? लोग कहते हैं बिहार में पैसा नहीं है, ऐसा नहीं है हजारों करोड़ खर्च किए गए मगर जमीन पर उसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बिहार में आज सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रहा है।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मोरारी बापू की राम कथा के उद्घाटन दिवस में शामिल हुए।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक!आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की भावना के अनुरूप ही चलेंगे कार्यक्रम: मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर :सेक्टर पदाधिकारियो एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबाल संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने संघ में पंजीकरण हेतु सूचना प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें मतदाता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment